❖ कंप्यूटर ( Computer Awareness)
आज का युग कंप्यूटर का युग है। वर्तमान समय में जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में कंप्यूटर का व्यापक समावेश हो चुका है। वृहत् पैमाने पर गणना करने वाले इलेक्ट्रॉनिक संयंत्र को संगणक अथवा कंप्यूटर (Computer) कहा जाता है। अर्थात् कंप्यूटर वह युक्ति है जिसके द्वारा स्वचालित रूप से विभिन्न प्रकार के आँकड़ों को संसाधित एवं संचयित किया जाता है। वर्तमान स्वरूप का पहला कंप्यूटर मार्क-1 (Mark-I) था, जिसका निर्माण 1937 ई. में हुआ था।
❖ कंप्यूटर के कार्य
कंप्यूटर के प्रमुख तकनीकी कार्य मुख्यतः चार प्रकार के होते हैं—
- आँकड़ों का संकलन या निवेशन।
- आँकड़ों का संचयन।
- आँकड़ों का संसाधन।
- प्राप्त जानकारी का निर्गमन या पुनर्निर्गमन।
आँकड़े लिखित, मुद्रित, श्रव्य, दृश्य, रेखांकित अथवा यांत्रिक चेष्टाओं के रूप में हो सकते हैं।
❖ हार्डवेयर (Hardware)
कंप्यूटर तथा उससे संलग्न सभी यंत्रों और उपकरणों को हार्डवेयर (Hardware) कहा जाता है। इसके अंतर्गत केन्द्रीय संसाधन एकक (CPU), आंतरिक स्मृति, बाह्य स्मृति, निवेश एकक तथा निर्गम एकक आदि सम्मिलित होते हैं।
❖ सॉफ्टवेयर (Software)
कंप्यूटर के संचालन के लिए निर्मित प्रोग्रामों को सॉफ्टवेयर (Software) कहा जाता है।
❖ कंप्यूटर की भाषाएँ (Language of Computer)
कंप्यूटर की भाषाओं को मुख्यतः निम्न तीन वर्गों में विभाजित किया जाता है—
- मशीनी कूट भाषा (Machine Code Language)
- असेम्बली कूट भाषा (Assembly Code Language)
- उच्च स्तरीय भाषाएँ (High Level Languages)
➤ मशीनी कूट भाषा (Machine Code Language)
इस भाषा में प्रत्येक आदेश के दो भाग होते हैं— आदेश कोड (Operation Code) तथा स्थिति कोड (Location Code)। इन दोनों को 0 और 1 के क्रम में समूहित करके व्यक्त किया जाता है। कंप्यूटर के प्रारम्भिक दिनों में प्रोग्रामर द्वारा कंप्यूटर को आदेश देने के लिए 0 तथा 1 के विभिन्न क्रमों का ही प्रयोग किया जाता था। यह भाषा अत्यधिक समय लेने वाली थी, जिसके कारण बाद में असेम्बली भाषा तथा उच्च स्तरीय भाषाओं का विकास हुआ।
➤ असेम्बली भाषा (Assembly Language)
इस भाषा में याद रखने योग्य कोड का प्रयोग किया गया, जिन्हें नेमोनिक कोड (Mnemonic Code) कहा जाता है। उदाहरण के लिए ADDITION के लिए ADD, SUBTRACTION के लिए SUB तथा JUMP के लिए JMP का प्रयोग किया जाता था। यह भाषा केवल एक निश्चित संरचना वाले कंप्यूटर तक ही सीमित थी, इसलिए इसे निम्न स्तरीय भाषा (Low Level Language) कहा जाता है।
➤ उच्च स्तरीय भाषाएँ (High Level Languages)
उच्च स्तरीय भाषाओं के विकास का श्रेय IBM कम्पनी को दिया जाता है। फॉरट्रान (FORTRAN) नामक पहली उच्च स्तरीय भाषा का विकास इसी कम्पनी के प्रयासों से हुआ। इसके बाद सैकड़ों उच्च स्तरीय भाषाओं का विकास हुआ। ये भाषाएँ मनुष्य के बोलचाल और लेखन में प्रयुक्त भाषाओं के काफी निकट होती हैं। कुछ प्रमुख उच्च स्तरीय भाषाएँ निम्नलिखित हैं—
- फॉरट्रान (FORTRAN): कंप्यूटर की इस भाषा का विकास IBM के सौजन्य से जे. डब्लू. बेकस (J. W. Backus) ने 1957 ई. में किया था। इस भाषा का विकास गणितीय सूत्रों को आसानी से तथा कम समय में हल करने के उद्देश्य से किया गया था।
- कोबोल (COBOL): COBOL वास्तव में Common Business Oriented Language का संक्षिप्त रूप है। इस भाषा का विकास व्यावसायिक कार्यों के लिए किया गया था। इस भाषा में संक्रिया के लिए लिखे गए वाक्यों के समूह को Paragraph कहा जाता है। कई Paragraph मिलकर एक Section बनाते हैं तथा कई Section मिलकर एक Division का निर्माण करते हैं।
- बेसिक (BASIC): BASIC अंग्रेजी के शब्द Beginners All Purpose Symbolic Instruction Code का संक्षिप्त रूप है। इस भाषा में प्रोग्राम के किसी निश्चित भाग को निष्पादित किया जा सकता है, जबकि इससे पूर्व की भाषाओं में पूरे प्रोग्राम को कंप्यूटर में डालना आवश्यक होता था।
- अल्गोल (ALGOL): यह अंग्रेजी के Algorithmic Language का संक्षिप्त रूप है। इसका निर्माण जटिल बीजगणितीय गणनाओं में प्रयोग हेतु किया गया था।
- पास्कल (PASCAL): यह ALGOL का परिवर्धित रूप है। इसमें सभी चरों को परिभाषित किया गया है, जिसके कारण यह ALGOL तथा BASIC से भिन्न है।
- कोमाल (COMAL): यह Common Algorithmic Language का संक्षिप्त रूप है। इस भाषा का प्रयोग माध्यमिक स्तर के छात्रों के लिए किया जाता है।
- लोगो (LOGO): इस भाषा का प्रयोग छोटी आयु के बच्चों को ग्राफिक रेखाकृतियों की शिक्षा देने के लिए किया जाता है।
- प्रोलॉग (PROLOG): यह अंग्रेजी शब्द Programming in Logic का संक्षिप्त रूप है। इस भाषा का विकास 1973 ई. में फ्रांस में किया गया था। इसका विकास कृत्रिम बुद्धि (Artificial Intelligence) के कार्यों के लिए किया गया था तथा यह तार्किक प्रोग्रामिंग में सक्षम है।
- फोर्थ (FORTH): इस भाषा का आविष्कार चार्ल्स मूर (Charles Moore) ने किया था। इसका उपयोग कंप्यूटर के सभी प्रकार के कार्यों में किया जाता है।
इन सभी उच्च स्तरीय भाषाओं में एक समानता यह है कि लगभग सभी में अंग्रेजी के वर्णों (A, B, C, D…) तथा इण्डो-अरेबियन अंकों (0, 1, 2, 3…) का प्रयोग किया जाता है।
नोट: PILOT, C, C++, LISP, UNIX एवं SNOBOL कुछ अन्य उच्च स्तरीय भाषाएँ हैं।
❖ कंप्यूटर के विभिन्न भाग
➤ सी.पी.यू. (CPU)
- CPU का पूर्ण रूप Central Processing Unit है। इसे कंप्यूटर का मस्तिष्क (Brain of Computer) कहा जाता है।
➤ रैम (RAM)
- RAM का पूर्ण रूप Random Access Memory है। सामान्य भाषा में इसे कंप्यूटर की याददाश्त (Memory) कहा जाता है। RAM की गणना मेगाबाइट (Megabyte) में की जाती है।
➤ रोम (ROM)
- ROM का पूर्ण रूप Read Only Memory है। यह हार्डवेयर का वह भाग है, जिसमें सभी सूचनाएँ स्थायी रूप से संग्रहीत रहती हैं तथा यह कंप्यूटर को प्रोग्राम संचालित करने के लिए आवश्यक निर्देश प्रदान करता है।
➤ मदर बोर्ड (Mother Board)
- यह एक सर्किट बोर्ड होता है, जिसमें कंप्यूटर के विभिन्न प्लग लगाए जाते हैं। CPU, RAM तथा अन्य इकाइयाँ मदर बोर्ड में ही संयोजित रहती हैं।
➤ हार्ड डिस्क (Hard Disk)
- हार्ड डिस्क का उपयोग कंप्यूटर के प्रोग्रामों तथा अन्य सूचनाओं को संग्रहित करने के लिए किया जाता है।
➤ फ्लॉपी डिस्क ड्राइव (Floppy Disk Drive)
- इसका उपयोग सूचनाओं को सुरक्षित रखने तथा एक कंप्यूटर से दूसरे कंप्यूटर में सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए किया जाता है।
➤ सीडी रोम (CD-ROM)
- CD-ROM अर्थात् Compact Disc Read Only Memory आकार में छोटा होते हुए भी बड़ी मात्रा में आँकड़ों, चित्रों तथा ध्वनियों को संग्रहित करने में सक्षम होता है।
➤ की-बोर्ड (Key Board)
- कंप्यूटर की लेखन प्रणाली के लिए उपयोग में लाया जाने वाला उपकरण की-बोर्ड (Key Board) कहलाता है। सामान्यतः 101-की की-बोर्ड को अच्छा माना जाता है।
➤ माउस (Mouse)
- माउस (Mouse) की सहायता से स्क्रीन पर कंप्यूटर के विभिन्न प्रोग्रामों को संचालित किया जाता है।
➤ मॉनिटर (Monitor)
- मॉनिटर (Monitor) पर कंप्यूटर में निहित जानकारियों को देखा जा सकता है। अच्छे रंगीन मॉनिटर में 256 रंग प्रदर्शित किए जा सकते हैं। मॉनिटर में डॉट पिच (Dot Pitch) का उपयोग होता है। डॉट पिच का मान जितना कम होता है, स्क्रीन पर दिखाई देने वाली छवि उतनी ही अधिक स्पष्ट और गुणवत्तापूर्ण होती है।
➤ साउंड कार्ड (Sound Card)
- साउंड कार्ड (Sound Card) आवश्यक सूचनाओं एवं जानकारियों को सुनने के साथ-साथ मल्टीमीडिया (Multimedia) के बढ़ते उपयोग के लिए भी आवश्यक होता है।
➤ प्रिंटर (Printer)
प्रिंटर (Printer) की सहायता से कंप्यूटर पर अंकित आँकड़ों को कागज पर मुद्रित किया जाता है। प्रमुख प्रिंटर निम्नलिखित हैं—
- डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर (Dot Matrix Printer)
- इंक जेट प्रिंटर (Ink Jet Printer)
- बबल जेट प्रिंटर (Bubble Jet Printer)
- लेजर जेट प्रिंटर (Laser Jet Printer)
❖ कंप्यूटर वायरस (Computer Virus)
कंप्यूटर वायरस (Computer Virus) एक प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक कोड है, जिसका उपयोग कंप्यूटर में संग्रहीत सूचनाओं को नष्ट करने के लिए किया जाता है। इसे किसी कंप्यूटर प्रोग्राम अथवा टेलीफोन लाइन के माध्यम से दुर्भावनापूर्ण तरीके से प्रेषित किया जा सकता है।
इस प्रकार के कोड के कारण गलत सूचनाएँ प्राप्त हो सकती हैं, संग्रहीत जानकारी नष्ट हो सकती है तथा यदि कोई कंप्यूटर किसी नेटवर्क से जुड़ा हुआ है, तो यह वायरस पूरे नेटवर्क को प्रभावित कर सकता है। फ्लॉपी डिस्क के आदान-प्रदान से भी वायरस के फैलने की संभावना रहती है। ये वायरस कई महीनों अथवा वर्षों तक बिना पहचाने कंप्यूटर में रह सकते हैं तथा उसे क्षति पहुँचा सकते हैं।
इनकी रोकथाम के लिए विभिन्न प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक सुरक्षा व्यवस्थाएँ विकसित की गई हैं। कुछ प्रमुख कंप्यूटर वायरस निम्नलिखित हैं—
- माइकेलंजेली (Michelangelo)
- डार्क एवेंजर (Dark Avenger)
- किलो (Kilo)
- फिलिप (Philip)
- सी ब्रेन (C-Brain)
- ब्लडी (Bloody)
- चेंज मुंगु (Change Mungu)
- देसी (Desi)
❖ कंप्यूटर से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य
- चार्ल्स बेबेज (Charles Babbage) को कंप्यूटर का पितामह कहा जाता है।
- वॉन न्यूमेन (Von Neumann) का कंप्यूटर के विकास में सर्वाधिक योगदान माना जाता है।
- आधुनिक कंप्यूटर की खोज सर्वप्रथम 1946 ई. में हुई।
- कंप्यूटर के क्षेत्र में महान क्रांति 1960 ई. से आई।
- विश्व में सर्वाधिक कंप्यूटरों वाला देश संयुक्त राज्य अमेरिका है। इसके पश्चात क्रमशः जापान, जर्मनी, ब्रिटेन एवं फ्रांस का स्थान आता है। भारत का इस सूची में 19वाँ स्थान है।
- कंप्यूटर साक्षरता का अर्थ है— कंप्यूटर क्या कर सकता है और क्या नहीं कर सकता, इसकी जानकारी होना।
- कंप्यूटर के एक भाग से दूसरे भाग में सिग्नल भेजने वाले इलेक्ट्रॉनिक पथ को बस (Bus) कहते हैं।
- ICMP (Internet Control Message Protocol) का प्रयोग एरर रिपोर्टिंग (Error Reporting) के लिए किया जाता है।
- प्रत्येक वर्ष 2 दिसम्बर को कंप्यूटर साक्षरता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
- भारत में नई कंप्यूटर नीति की घोषणा नवम्बर, 1984 में की गई थी।
- भारत में निर्मित प्रथम कंप्यूटर सिद्धार्थ है। इसका निर्माण इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा किया गया था।
- भारत का प्रथम कंप्यूटरीकृत डाकघर नई दिल्ली में स्थापित किया गया था।
- भारत का प्रथम प्रदूषण रहित कंप्यूटरीकृत पेट्रोल पंप मुंबई में स्थापित किया गया था।
- निजी क्षेत्र में स्थापित होने वाला भारत का प्रथम कंप्यूटर विश्वविद्यालय राजीव गांधी कंप्यूटर विश्वविद्यालय है।
- भारत में प्रथम कंप्यूटर आरक्षण पद्धति नई दिल्ली में लागू की गई थी।
- बेंगलुरु को भारत की सिलिकॉन घाटी (Silicon Valley of India) कहा जाता है।
- भारतीय जनता पार्टी (BJP) भारत की पहली ऐसी राजनीतिक पार्टी है, जिसने इंटरनेट पर अपनी वेबसाइट बनाई थी।
कंप्यूटर मुख्यतः तीन प्रकार के होते हैं—
-
-
- डिजिटल कंप्यूटर (Digital Computer)
- एनालॉग कंप्यूटर (Analog Computer)
- हाइब्रिड कंप्यूटर (Hybrid Computer)
-
- वह कंप्यूटर जो गणितीय गणनाएँ करता है, डिजिटल कंप्यूटर कहलाता है।
- इन्टीग्रेटेड सर्किट चिप (Integrated Circuit Chip) का विकास जे. एस. किल्बी (J. S. Kilby) ने किया था।
- चुम्बकीय डिस्क पर आयरन ऑक्साइड (Iron Oxide) की परत होती है।
- टिम बर्नर्स ली (Tim Berners-Lee) WWW (World Wide Web) के आविष्कारक एवं प्रवर्तक हैं।
- असेम्बलर (Assembler), असेम्बली भाषा (Assembly Language) को यंत्र भाषा (Machine Language) में परिवर्तित करता है।
- कंप्यूटर की स्मृति सामान्यतः किलोबाइट (KB) अथवा मेगाबाइट (MB) में व्यक्त की जाती है। एक बाइट (Byte) आठ द्विआधारी अंकों से मिलकर बनती है।
- अनुपम (ANUPAM) भाषा परमाणु अनुसंधान केन्द्र द्वारा विकसित सुपर कंप्यूटर है।
- Tianhe-2 (चीन) विश्व का सबसे तेज सुपर कंप्यूटर है।
- कंप्यूटर डाटा की सबसे छोटी इकाई बिट (Bit) होती है। Bit शब्द Binary Digit से बना है और यह 0 अथवा 1 का प्रतिनिधित्व करता है।
- वह कंप्यूटर जो आंकलन के सिद्धान्त के अनुसार कार्य करता है, एनालॉग कंप्यूटर कहलाता है।
- एनालॉग तथा डिजिटल कंप्यूटर के संयुक्त स्वरूप को हाइब्रिड कंप्यूटर कहा जाता है।
- सामान्य कंप्यूटर की अपेक्षा लगभग 10 गुना तेज कार्य करने वाले बड़े कंप्यूटर को सुपर कंप्यूटर (Super Computer) कहा जाता है।
- एक सुपर कंप्यूटर में लगभग 40 हजार माइक्रो कंप्यूटरों के बराबर परिकलन क्षमता होती है। इसकी गति को मेगाफ्लॉप (Megaflop) में मापा जाता है।
- विश्व का प्रथम सुपर कंप्यूटर के. ई. 1-एस (K.E. 1-S) था, जो 1979 में बनकर तैयार हुआ था। इसका निर्माण अमेरिका की क्रे रिसर्च कम्पनी (Cray Research Company) ने किया था।
- डीप ब्लू (Deep Blue) कंप्यूटर लगभग 32 कंप्यूटरों के बराबर कार्य करने में सक्षम था तथा यह एक सेकेंड में शतरंज की लगभग 20 करोड़ चालों का विश्लेषण कर सकता था। इसी सुपर कंप्यूटर ने विश्व चैम्पियन गैरी कास्पारोव (Garry Kasparov) को पराजित किया था।
- विश्व के प्रथम इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल कंप्यूटर का नाम एनीयक (ENIAC) है।
- विश्व के सबसे बड़े कंप्यूटर नेटवर्क का नाम इंटरनेट (Internet) है। याहू (Yahoo), गूगल (Google) एवं MSN प्रमुख इंटरनेट सर्च इंजन हैं।
- इंटरनेट पर उपलब्ध होने वाला प्रथम भारतीय समाचार-पत्र द हिन्दू (The Hindu) है।
- इंटरनेट पर उपलब्ध होने वाली प्रथम भारतीय पत्रिका इण्डिया टुडे (India Today) है।
- USENET विभिन्न विश्वविद्यालयों को एक साथ जोड़ने की प्रणाली है।
- इंटरनेट पर सूचना खोजने में आर्क (Archie) सबसे अधिक सहायता करता है।
- आर्क (Archie) का विकास मैकगिल यूनिवर्सिटी (McGill University) ने किया था।
- जब किसी नेटवर्क का इंटरनेट धारक अन्य नेटवर्कों से जुड़ता है, तो उसे गेटवे (Gateway) कहा जाता है।
- इंटरनेट से जुड़ा वह संगणक जहाँ विशेष प्रकार की सूचनाएँ उपलब्ध होती हैं, साइट (Site) कहलाता है।
- मोडेम (Modem) कंप्यूटरों को आपस में जोड़ने वाला उपकरण है, जो टेलीफोन लाइन पर कार्य करता है।
- पास या दूर स्थित किसी संगणक को अपने संगणक से सूचनाएँ भेजना अपलोड (Upload) कहलाता है।
- कंप्यूटर की कुल 5 पीढ़ियाँ (Generations) विकसित की गई हैं।
- आधुनिक कंप्यूटरों में प्रायः सेमीकन्डक्टर मेमोरी (Semiconductor Memory) स्मरण शक्ति के रूप में कार्य करती है।
- कंप्यूटर बोर्ड में कुल आठ संयोजक (Connectors) होते हैं।
- 1 किलोबाइट (KB) = 1024 बाइट (Bytes)
- 1 मेगाबाइट (MB) = 1024 किलोबाइट (KB)
- 1 गीगाबाइट (GB) = 1024 मेगाबाइट (MB)
- सूचना के आगमन तथा कार्यक्रमों की खोज के लिए SNOBOL नामक विशिष्ट भाषा का प्रयोग किया जाता है।
- पर्सनल कंप्यूटर (Personal Computer) पर सर्वप्रथम पुस्तक टेड नेल्सन (Ted Nelson) ने लिखी थी।
- कंप्यूटर पर लिखी पुस्तक “सोल ऑफ न्यू मशीन (Soul of a New Machine)” के लेखक टैसी किडर (Tracy Kidder) हैं। इस पुस्तक को पुलित्जर पुरस्कार (Pulitzer Prize) प्रदान किया गया था।
- कंप्यूटर की प्रथम पत्रिका कंप्यूटर एण्ड ऑटोमेशन (Computer and Automation) थी।
- प्रथम घरेलू कंप्यूटर कमोडोर VIC/20 (Commodore VIC/20) था।
- वैज्ञानिकों के अनुसार भारतीय भाषा संस्कृत को कंप्यूटरीकृत करना अपेक्षाकृत सबसे आसान माना जाता है।
- डेटा प्रोसेसिंग (Data Processing) का अर्थ वाणिज्यिक उपयोग के लिए जानकारी तैयार करना है।
- डिजिटल कंप्यूटर (Digital Computer) की कार्य पद्धति गणना एवं सिद्धान्त पर आधारित होती है।
- विश्व का प्रथम डिजिटल कंप्यूटर ENIAC (Electronic Numerical Integrator and Computer) था।
- फॉरट्रान (FORTRAN) प्रोग्रामिंग हेतु विकसित की गई प्रारम्भिक उच्च स्तरीय भाषाओं में से एक है।
- हिन्दी कमाण्ड स्वीकार करने वाला कंप्यूटर भाषा प्रदेश है।
- कोबोल (COBOL) एक उच्च स्तरीय भाषा (High Level Language – HLL) है, जो अंग्रेजी भाषा के समान होती है।
- COBOL भाषा में सर्वाधिक उपयुक्त डॉक्यूमेंटेशन (Documentation) संभव है।
- वह अनुवाद प्रोग्राम जो उच्च स्तरीय भाषा (High Level Language) का अनुवाद निम्न स्तरीय भाषा (Low Level Language) में करता है, कम्पाइलर (Compiler) कहलाता है।
- माइक्रो प्रोसेसर (Microprocessor) का विकास कंप्यूटर की चतुर्थ पीढ़ी (Fourth Generation) से संबंधित है।
- प्रोलॉग (PROLOG) को कंप्यूटर की पंचम पीढ़ी (Fifth Generation) की भाषा माना जाता है।
- इन्टीग्रेटेड सर्किट चिप (Integrated Circuit Chip) का विकास जे. एस. किल्बी (J. S. Kilby) ने किया था।
- इन्टीग्रेटेड सर्किट चिप पर सिलिकॉन (Silicon) की परत होती है।
- कंप्यूटर में उत्पन्न अशुद्धि अथवा त्रुटि को बग (Bug) कहा जाता है।
- पुणे स्थित सी-डैक (C-DAC) के वैज्ञानिकों ने 28 मार्च, 1998 को प्रति सेकेंड एक खरब गणनाएँ करने की क्षमता वाले सुपर कंप्यूटर परम-10000 (PARAM-10000) का निर्माण किया था। इसके विकास का मुख्य श्रेय C-DAC के कार्यकारी निदेशक डॉ. विजय पी. भास्कर को दिया जाता है।
- भारत में सर्वप्रथम नेशनल एयरोनॉटिक्स लेबोरेटरीज (बंगलुरु) ने फ्लोसावर (Flosolver) नामक सुपर कंप्यूटर विकसित करने में सफलता प्राप्त की थी।
- कंप्यूटर पर किए जाने वाले परमाणु परीक्षणों को सबक्रिटिकल परीक्षण (Subcritical Test) कहा जाता है।
- किसी कंप्यूटर, उसकी हार्ड डिस्क (Hard Disk) अथवा किसी चल रहे प्रोग्राम (Program) का अचानक खराब हो जाना या कार्य करना बंद कर देना क्रैश (Crash) कहलाता है।
❖ कंप्यूटर से संबंधित शब्द संक्षेप
| शब्द | पूर्ण रूप |
|---|---|
| ALU | Arithmetic Logic Unit |
| ALGOL | Algorithmic Language |
| ASCII | American Standard Code for Information Interchange |
| BASIC | Beginner’s All Purpose Symbolic Instruction Code |
| BCD | Binary Coded Decimal Code |
| CPU | Central Processing Unit |
| CAD | Computer Aided Design |
| C-DOT | Centre for Development of Telematics |
| CLASS | Computer Literacy And Studies in School |
| COMAL | Common Algorithmic Language |
| DOS | Disk Operating System |
| DTS | Desk Top System |
| DTP | Desk Top Publishing |
| ENIAC | Electronic Numerical Integrator and Computer |
| FAX | Far Away Xerox |
| FLOPS | Floating Operations per Second |
| HLL | High Level Languages |
| HTML | Hyper Text Markup Language |
| ISH | Information Super Highway |
| LAN | Local Area Network |
| LDU | Liquid Display Unit |
| LISP | List Processing |
| LLL | Low Level Language |
| MICR | Magnetic Ink Character Reader |
| MIPS | Millions of Instructions Per Second |
| MOPS | Millions of Operations Per Second |
| MODEM | Modulator-Demodulator |
| NICNET | National Information Centre Network |
| OMR | Optical Mark Reader |
| PC-DOS | Personal Computer Disk Operating System |
| PROM | Programmable Read Only Memory |
| RAM | Random Access Memory |
| ROM | Read Only Memory |
| RPG | Report Programme Generator |
| SNOBOL | String Oriented Symbolic Language |
| VDU | Visual Display Unit |
| VLSI | Very Large Scale Integration |
| WAN | Wide Area Network |
| WWW | World Wide Web |
