RSSB महिला पर्यवेक्षक भर्ती 2026: ऑनलाइन आवेदन में संशोधन का अंतिम अवसर

RSSB महिला पर्यवेक्षक भर्ती 2026 राजस्थान सरकार द्वारा महिला अभ्यर्थियों के लिए निकाली गई एक महत्वपूर्ण सीधी भर्ती है। इस भर्ती का आयोजन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग (ICDS-WCD) के अंतर्गत किया जा रहा है। भर्ती के माध्यम से पर्यवेक्षक (महिला) के कुल 72 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती में केवल महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकती हैं तथा चयन CET (Graduate Level) 2024 में योग्य घोषित अभ्यर्थियों के आधार पर किया जाएगा। बोर्ड द्वारा Exam District Location 17 जुलाई 2026 को जारी कर दिए गए हैं, जबकि एडमिट कार्ड 20 जुलाई 2026 को जारी किए जाएंगे और परीक्षा निर्धारित तिथि पर आयोजित होगी।

इसके साथ ही बोर्ड ने अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन में संशोधन का अंतिम अवसर भी प्रदान किया है। अभ्यर्थी 31 जुलाई 2026 से 06 अगस्त 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक) ₹300 के निर्धारित शुल्क का भुगतान करके अपने आवेदन पत्र में नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, फोटो, हस्ताक्षर, हस्तलिखित नमूना सहित अन्य अनुमत विवरणों में संशोधन कर सकते हैं। निर्धारित अंतिम तिथि के बाद आवेदन में किसी भी प्रकार का संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसलिए सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपने आवेदन पत्र की सभी जानकारी सावधानीपूर्वक जांच लें और आवश्यकता होने पर संशोधन अवश्य कर लें।

 

RSSB महिला पर्यवेक्षक भर्ती 2026:संक्षिप्त विवरण

इस तालिका के माध्यम से आप भर्ती की पूरी रूपरेखा को संक्षिप्त में समझ सकते हैं:

विवरण का नाम महत्वपूर्ण जानकारी
भर्ती बोर्ड का नाम राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर
पद का नाम पर्यवेक्षक (महिला) / Female Supervisor
विज्ञापन संख्या 02 / 2026
विभाग का नाम महिला एवं बाल विकास विभाग (WCD), राजस्थान
कुल पदों की संख्या 72 पद
अनिवार्य पात्रता CET (स्नातक स्तर)-2024 में सफल महिला अभ्यर्थी
नौकरी का स्थान राजस्थान (विभिन्न जिले)
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन (SSO Portal के माध्यम से)
आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in

महत्वपूर्ण तिथियाँ एवं आवेदन शुल्क

महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • अधिसूचना जारी: 06 जनवरी 2026
  • आवेदन प्रारंभ: 07 जनवरी 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 11 फरवरी 2026
  • आवेदन संशोधन की अंतिम तिथि: 14 फरवरी 2026
  • Exam District Location जारी: 17 जुलाई 2026
  • Admit Card जारी: 20 जुलाई 2026
  • परीक्षा तिथि: 24 जुलाई 2026
  • परीक्षा समय: प्रातः 11:00 बजे से 02:00 बजे तक
  • आवेदन में संशोधन: 31 जुलाई से 06 अगस्त 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक)

आवेदन शुल्क

  • सामान्य / क्रीमीलेयर OBC / EWS: ₹600
  • SC / ST / NCL OBC / दिव्यांगजन: ₹400
  • संशोधन शुल्क: ₹300
  • आवेदन शुल्क प्रणाली: One Time Registration (OTR)
  • जिन अभ्यर्थियों ने पहले से OTR शुल्क जमा कर दिया है,
    उन्हें पुनः शुल्क जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी।

पदों का विवरण –

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा कुल 72 पदों पर पर्यवेक्षक (महिला) भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उक्त पदों को गैर-अनुसूचित क्षेत्र (Non-TSP) एवं अनुसूचित क्षेत्र (TSP) के अंतर्गत विभाजित किया गया है, जिसका विवरण निम्नानुसार है:

क्षेत्र का नाम पदों की संख्या
गैर-अनुसूचित क्षेत्र (Non-TSP) 57
अनुसूचित क्षेत्र (TSP) 15
कुल पद 72

नोट: श्रेणीवार (SC, ST, OBC, EWS आदि) आरक्षण से संबंधित विस्तृत जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध है। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पूर्व अधिसूचना का भली-भांति अध्ययन करने की सलाह दी जाती है।

पात्रता एवं शैक्षणिक योग्यता:–

आवेदन करने के लिए महिला अभ्यर्थियों के पास निम्नलिखित योग्यताएं होना आवश्यक हैं:

  • स्नातक: भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री।

  • कंप्यूटर शिक्षा (इनमें से कोई एक):

    • DOEACC द्वारा नियंत्रित “O” या उच्च स्तरीय सर्टिफिकेट कोर्स।

    • NIELIT, नई दिल्ली द्वारा आयोजित कंप्यूटर कांसेप्ट पर सर्टिफिकेट कोर्स।

    • COPA/DPCS सर्टिफिकेट कोर्स।

    • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से कंप्यूटर विज्ञान/कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिग्री, डिप्लोमा या सर्टिफिकेट।

    • किसी मान्यता प्राप्त माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से एक विषय के रूप में कंप्यूटर विज्ञान/एप्लीकेशन के साथ सीनियर सेकेंडरी सर्टिफिकेट।

    • किसी मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से कंप्यूटर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।

    • वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा द्वारा संचालित राजस्थान स्टेट सर्टिफिकेट इन इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (RS-CIT)।

  • अतिरिक्त ज्ञान: देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी में कार्य करने का ज्ञान एवं राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान।

नोट: जो व्यक्ति पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष की परीक्षा में उपस्थित हो रहा है, वह भी आवेदन का पात्र होगा, लेकिन उसे परीक्षा तिथि तक निर्धारित शैक्षणिक योग्यता प्राप्त करने का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।

आयु सीमा (Age Limit)

राजस्थान Female Supervisor भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु सीमा निम्नानुसार निर्धारित की गई है:

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष

अभ्यर्थी की आयु की गणना दिनांक 01 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी।

विशेष छूट:

  • पर्यवेक्षक (महिला) सीधी भर्ती-2024 के बाद भर्ती नहीं होने के कारण, समस्त आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में 01 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।

  • यदि कोई आवेदक उस वर्ष की भर्ती में आयु की दृष्टि से पात्र था जिसमें भर्ती नहीं हुई, तो उसे अधिकतम 3 वर्ष की छूट दी जा सकेगी।

चयन प्रक्रिया

  • लिखित परीक्षा
  • दस्तावेज़ सत्यापन
  • मेडिकल टेस्ट

RSSB महिला पर्यवेक्षक भर्ती 2026 Exam District Location एवं Admit Card कैसे देखें?

अभ्यर्थी अपना Exam District Location राजस्थान सरकार के भर्ती पोर्टल पर जाकर देख सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

  • सबसे पहले राजस्थान भर्ती पोर्टल के Exam District Location पेज पर जाएं।
  • इसके बाद अपनी Application Number, जन्म तिथि (Date of Birth) एवं Captcha Code दर्ज करें।
  • अब “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • आपकी स्क्रीन पर Exam District Location प्रदर्शित हो जाएगा।

Admit Card जारी होने के बाद अभ्यर्थी इसे SSO Portal के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।

महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Links)

विवरण (Description) सीधा लिंक (Direct Link)
आवेदन में संशोधन करें यहाँ से करें
Exam District Location
यहाँ क्लिक करें
Admit Card
डाउनलोड करें
Exam Notice यहाँ क्लिक करें
आधिकारिक भर्ती अधिसूचना (Notification PDF) यहाँ क्लिक करें (Download PDF)
आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) rssb.rajasthan.gov.in

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top