RPSC 1st Grade Teacher Result 2026: फर्स्ट ग्रेड टीचर रिजल्ट जारी, Subject Wise PDF यहां देखें

RPSC 1st Grade Teacher Result 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने School Lecturer Recruitment Examination 2026 में शामिल अभ्यर्थियों के लिए रिजल्ट जारी कर दिया है। फर्स्ट ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना Subject Wise Result PDF चेक कर सकते हैं। आयोग द्वारा परीक्षा का आयोजन 31 मई 2026 से 11 जून 2026 तक विभिन्न विषयों के लिए किया गया था। परीक्षा पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों को रिजल्ट का इंतजार था। अब आयोग ने संबंधित विषयों के परिणाम जारी कर दिए हैं।

अभ्यर्थी अपने विषय के अनुसार RPSC 1st Grade Teacher Result PDF डाउनलोड करके उसमें अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों का रोल नंबर जारी की गई सूची में शामिल है, वे भर्ती की आगामी प्रक्रिया के लिए पात्र होंगे।

RPSC 1st Grade Teacher Result 2026 Overview

विवरण जानकारी
भर्ती आयोग Rajasthan Public Service Commission (RPSC)
परीक्षा का नाम School Lecturer Recruitment Examination 2026
पद का नाम School Lecturer
परीक्षा अवधि 31 मई 2026 से 11 जून 2026
रिजल्ट जारी
रिजल्ट का माध्यम Online
रिजल्ट का प्रकार Subject Wise PDF
आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in

RPSC 1st Grade Teacher Result 2026 Latest News

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने School Lecturer Examination 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। यह परीक्षा विभिन्न विषयों के लिए आयोजित की गई थी और अब आयोग ने विषयवार परिणाम उपलब्ध करवाया है अभ्यर्थियों को अपना रिजल्ट देखने के लिए अलग से लॉगिन करने की आवश्यकता नहीं है। आयोग द्वारा जारी Result PDF में अभ्यर्थियों के रोल नंबर दिए गए हैं। अभ्यर्थी अपने विषय की PDF डाउनलोड कर उसमें Search विकल्प की मदद से अपना रोल नंबर देख सकते हैं।

रिजल्ट में चयनित अभ्यर्थियों को भर्ती की आगे की प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे RPSC की वेबसाइट पर आगामी Document Verification और अन्य संबंधित निर्देशों के लिए जारी होने वाले नोटिस पर नजर रखें।

RPSC 1st Grade Teacher Subject Wise Result 2026

आयोग ने फर्स्ट ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा का परिणाम Subject Wise जारी किया है। अभ्यर्थी नीचे दिए गए विषयों के अनुसार RPSC की Result Section में जाकर संबंधित PDF देख सकते हैं।

S.NO. GROUP SUBJECT/POST EXAM DATE
1 GROUP- A GEN. AWARENESS AND GEN. STUDIES 31-05-2026
2 HINDI
3 HISTORY 01-06-2026
4 ENGLISH
5 COMMERCE 02-06-2026
6 CHEMISTRY
7 GROUP- B GEN. AWARENESS AND GEN. STUDIES 03-06-2026
8 POLITICAL SCIENCE
9 GEOGRAPHY 04-06-2026
10 BIOLOGY
11 SANSKRIT 05-06-2026
12 PHYSICS
13 MATHS
14 SOCIOLOGY 06-06-2026
15 ECONOMICS
16 MUSIC
17 DRAWING 07-06-2026
18 URDU
19 PUNJABI
20 AGRICULTURE 08-06-2026
21 PUBLIC ADMINISTRATION
22 HOME SCIENCE
23 RAJASTHANI 09-06-2026
24 GROUP- C PAPER- I (GENERAL STUDIES- COACH) 10-06-2026
25 PAPER-II (COACH- ATHLETICS)
26 PAPER- II (COACH-BASKETBALL)
27 PAPER-II (COACH- HANDBALL)
28 PAPER- II (COACH- KABADDI)
29 PAPER- II (COACH- TABLE TENNIS)
30 PAPER- II (COACH- VOLLEYBALL)
31 GROUP- D PAPER- I (G.K.- PHYSICAL EDUCATION) 11-06-2026
32 PAPER- II (PHYSICAL EDUCATION)

RPSC 1st Grade Teacher Hindi Result 2026: Provisional List

Hindi विषय के संबंध में आयोग द्वारा जारी सूची में अस्थायी रूप से शामिल अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह सूची केवल दस्तावेज सत्यापन के उद्देश्य से है। इसे चयन सूची अथवा वरीयता सूची नहीं माना जाएगा। अभ्यर्थियों की पात्रता की जांच संबंधित विज्ञापन की शर्तों और लागू सेवा नियमों के अनुसार की जाएगी। जो अभ्यर्थी निर्धारित पात्रता की सभी शर्तें पूरी नहीं करते हैं, उनकी अभ्यर्थिता रद्द की जा सकती है।

दस्तावेज सत्यापन के बाद पात्र अभ्यर्थियों की सूची निदेशालय, माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोग को भेजी जाएगी। इसके बाद आयोग अंतिम परिणाम जारी करेगा और चयनित अभ्यर्थियों के नाम नियुक्ति के लिए संबंधित विभाग को अभिस्तावित किए जाएंगे।

RPSC Hindi Detailed Application Form 2026

Hindi विषय की विचारित सूची में शामिल सभी अभ्यर्थियों को अपनी SSO ID के माध्यम से Recruitment Portal पर जाकर Detailed Application Form भरना होगा।

ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र भरने का लिंक निम्न अवधि में उपलब्ध रहेगा:

  • 13 अगस्त 2026 से 19 अगस्त 2026, रात्रि 11:59 बजे तक
  • अभ्यर्थी Recruitment Portal पर निम्न प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं:
  • My Recruitment → Detailed Form Cum Scrutiny → Apply Now
  • अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना विस्तृत आवेदन पत्र ऑनलाइन भरकर Submit करना होगा।

RPSC Detailed Form कैसे भरें?

RPSC School Lecturer Hindi Detailed Form भरने के लिए अभ्यर्थी इन steps को follow कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले अपनी SSO ID से लॉगिन करें।
  2. Recruitment Portal पर जाएं।
  3. My Recruitment विकल्प चुनें।
  4. Detailed Form Cum Scrutiny पर क्लिक करें।
  5. संबंधित भर्ती के सामने Apply Now चुनें।
  6. विस्तृत आवेदन पत्र में मांगी गई जानकारी भरें।
  7. आवश्यक विवरण की जांच करें।
  8. आवेदन पत्र को ऑनलाइन Submit करें।
  9. Submit करने के बाद Print Option पर जाएं।
  10. विस्तृत आवेदन पत्र की दो प्रतियां प्रिंट करके सुरक्षित रखें।

Document Verification में क्या करना होगा?

ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने और Submit करने के बाद अभ्यर्थियों को संबंधित विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार निर्धारित दिनांक, समय और स्थान पर दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा।

अभ्यर्थी अपने साथ:

  • विस्तृत आवेदन पत्र की दो प्रतियां
  • सभी मूल दस्तावेज
  • दस्तावेजों की स्वयं सत्यापित प्रतियां लेकर उपस्थित हों।

दस्तावेज सत्यापन और आवेदन पत्र की जांच निदेशालय, माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा की जाएगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि दस्तावेज सत्यापन के संबंध में अभ्यर्थियों को RPSC द्वारा अलग से कोई सूचना नहीं भेजी जाएगी। संबंधित विभाग द्वारा ही उचित माध्यम से अभ्यर्थियों को सूचना दी जाएगी।

Document Verification में उपस्थित नहीं होने पर क्या होगा?

  • Hindi विषय के विचारित अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज सत्यापन में उपस्थित होना महत्वपूर्ण है।
  • यदि कोई अभ्यर्थी निदेशालय द्वारा निर्धारित तिथि पर दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित नहीं होता है, तो उसे अपात्र मानते हुए परिणाम में विचारित नहीं किया जाएगा।
  • इसलिए अभ्यर्थियों को विभाग द्वारा जारी Document Verification Schedule को ध्यानपूर्वक देखना चाहिए।

RPSC 1st Grade Teacher Hindi Cut Off Marks 2026

आयोग द्वारा Hindi विषय के लिए जारी सूचना में विभिन्न श्रेणियों की Cut Off स्थिति दी गई है। General (UR) Category की Cut Off 188.97 अंक निर्धारित की गई है।

Category Cut Off Marks Remarks
Gen. (UR) 188.97
S.C. ALL
S.T. ALL
O.B.C. ALL
M.B.C. N.A.
E.W.S. ALL Candidates Considered in Provisional List by Normal Procedure

आयोग द्वारा जारी सूची में Horizontal Reservation की स्थिति भी दी गई है।

RPSC 1st Grade Teacher Horizontal Reservation

Category Status
Ex-Service Man – Gen. (UR) N.A.
S.C. N.A.
S.T. N.A.
O.B.C. N.A.
M.B.C. N.A.
E.W.S. N.A.
PH – B/LV ALL
H.I. ALL
OA/BA/OL/BL/OAL/CP/LC/DW/AAV/SD/SI ALL
ASD (M), M.I., S.L.D. & Mul. Dis. N.A.

Cut Off में N.A. का मतलब आयोग के नोट के अनुसार N.A. का अर्थ है: Candidates Not Available Due to Minimum Qualifying Marks As Per Service Rules वहीं सूची में P का अर्थ Provisional है।

367 अभ्यर्थी अयोग्य घोषित

आयोग ने OMR उत्तरपत्रक से संबंधित एक महत्वपूर्ण सूचना भी जारी की है। आयोग द्वारा जारी विस्तृत विज्ञापन दिनांक 17 जुलाई 2025 में OMR उत्तरपत्रक में प्रश्नों के विकल्प भरने से संबंधित विशेष निर्देश दिए गए थे। इन निर्देशों के अनुसार 5 विकल्पों में से कोई भी विकल्प नहीं भरने की स्थिति निर्धारित सीमा से अधिक होने पर अभ्यर्थी को परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित किया जाना था।

इसी प्रावधान के तहत 367 अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित किया गया है। इन 367 अभ्यर्थियों के Roll Numbers आयोग की वेबसाइट पर अलग से जारी किए जा रहे हैं।

RPSC 1st Grade Teacher Result 2026 कैसे चेक करें?

RPSC School Lecturer Result देखने के लिए अभ्यर्थी नीचे दिए गए steps follow कर सकते हैं:

  1. RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. वेबसाइट के Results सेक्शन को खोलें।
  3. School Lecturer/Professor & Coach से संबंधित Result लिंक खोजें।
  4. अपने विषय की Result PDF खोलें।
  5. PDF डाउनलोड करें।
  6. PDF में Ctrl + F या Search विकल्प का उपयोग करें।
  7. अपना Roll Number दर्ज करें।
  8. सूची में रोल नंबर उपलब्ध होने पर अपनी स्थिति चेक करें।
  9. Result PDF को भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

RPSC 1st Grade Teacher Result 2026 Important Links

S.No. Description Link
1 RPSC 1st Grade Teacher Result Click Here
2 Hindi Subject Provisional List Click Here
3 Detailed Form Cum Scrutiny Click Here
5 367 Ineligible Candidates List Click Here
6 RPSC Official Website Click Here

RPSC 1st Grade Teacher Result 2026 FAQs

Q. RPSC 1st Grade Teacher Result 2026 जारी हो गया है?
RPSC द्वारा School Lecturer/प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2025 से संबंधित विषयवार परिणाम और सूचनाएं जारी की गई हैं।

Q. क्या Hindi Subject की जारी सूची Final Selection List है?
नहीं। Hindi विषय की यह सूची दस्तावेज सत्यापन एवं पात्रता जांच के लिए provisional consideration list है। इसे Final Selection या Merit List नहीं माना गया है।

Q. RPSC Hindi Detailed Form कब से भरा जाएगा?
Hindi विषय की विचारित सूची में शामिल अभ्यर्थी 13 अगस्त 2026 से 19 अगस्त 2026 रात 11:59 बजे तक Detailed Application Form भर सकते हैं।

Q. RPSC Hindi Detailed Form कहां से भरना है?
अभ्यर्थी SSO ID से Recruitment Portal पर जाकर My Recruitment → Detailed Form Cum Scrutiny → Apply Now के माध्यम से आवेदन भर सकते हैं।

Q. RPSC School Lecturer Hindi की General Cut Off कितनी है?
Hindi विषय के लिए General (UR) Cut Off 188.97 अंक दी गई है।

Q. Document Verification कौन करेगा?
दस्तावेज सत्यापन एवं विस्तृत आवेदन पत्र की जांच निदेशालय, माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा की जाएगी।

Q. क्या RPSC Document Verification के लिए अलग से सूचना भेजेगा?
नहीं। Document Verification की सूचना संबंधित विभाग द्वारा अभ्यर्थियों को दी जाएगी। RPSC द्वारा अलग से सूचना प्रेषित नहीं की जाएगी।

Q. Final Result कब जारी होगा?
संबंधित विभाग द्वारा दस्तावेज सत्यापन एवं पात्रता जांच पूरी करने के बाद पात्र अभ्यर्थियों की सूची RPSC को भेजी जाएगी। इसके बाद आयोग द्वारा अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा।

Q. 367 अभ्यर्थियों को अयोग्य क्यों किया गया?
OMR उत्तरपत्रक में 5 विकल्पों में से कोई भी विकल्प निर्धारित सीमा से अधिक प्रश्नों में नहीं भरने के कारण 367 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित किया गया है।

RPSC 1st Grade Teacher Result 2026 से संबंधित Hindi विषय के अभ्यर्थियों के लिए जारी नई सूचना को ध्यान से समझना जरूरी है। वर्तमान सूची को अंतिम चयन सूची न मानते हुए इसे दस्तावेज सत्यापन और पात्रता जांच के लिए provisional list के रूप में देखा जाना चाहिए।

विचारित सूची में शामिल अभ्यर्थियों को 13 अगस्त से 19 अगस्त 2026 रात 11:59 बजे तक Detailed Application Form ऑनलाइन भरना होगा। आवेदन Submit करने के बाद इसकी दो प्रतियां प्रिंट करके सुरक्षित रखनी होंगी। इसके बाद निदेशालय, माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। पात्र अभ्यर्थियों की सूची आयोग को प्राप्त होने के बाद RPSC द्वारा अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top