राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा आयोजित बनपाल सीधी भर्ती 2026 के अंतर्गत अभ्यर्थियों को अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन करने का अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। यह सुविधा उन उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है, जिन्होंने आवेदन पत्र भरते समय श्रेणी अथवा अन्य निर्धारित विवरणों में त्रुटि कर दी थी। बोर्ड द्वारा 259 पदों के लिए 05 जनवरी 2026 को भर्ती विज्ञापन जारी किया गया था। इस भर्ती के लिए समान पात्रता परीक्षा (सीनियर सेकेंडरी स्तर)-2024 में पात्र घोषित अभ्यर्थियों से 06 जनवरी 2026 से 04 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे।
इसके बाद 08 मई 2026 को जारी आदेश के माध्यम से ऐसे अभ्यर्थियों को आवेदन का एक अतिरिक्त अवसर दिया गया, जो निर्धारित अवधि में आवेदन नहीं कर सके थे। वहीं, भर्ती परीक्षा का आयोजन 28 जून 2026 को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया गया।
10 जुलाई से 16 जुलाई तक खुलेगी आवेदन संशोधन सुविधा
भर्ती विज्ञापन संख्या 01/2026 के अनुसार अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में संशोधन का अवसर दिया जाना निर्धारित था। इसी क्रम में अब अभ्यर्थी 10 जुलाई 2026 से 16 जुलाई 2026 रात्रि 11:59 बजे तक अपने आवेदन पत्र में आवश्यक संशोधन कर सकेंगे।
किन विवरणों में किया जा सकेगा संशोधन?
अभ्यर्थी केवल निम्नलिखित विवरणों में ही संशोधन कर पाएंगे—
- श्रेणी (Category)
- उप-श्रेणी (Sub Category)
- लिंग (Gender)
- वैवाहिक स्थिति (Marital Status)
इन विवरणों में संशोधन करने के लिए अभ्यर्थियों को ₹300/- का निर्धारित शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा।
महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।
| कार्यक्रम | तिथि |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ | 06 जनवरी 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 11 फरवरी 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक) |
| परीक्षा तिथि | 28 जून 2026 (11.00 बजे से 01.00 बजे तक) |
आवेदन शुल्क (One Time Registration – OTR)
राजस्थान सरकार द्वारा लागू वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रणाली के अंतर्गत अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क केवल एक बार जमा करना होता है। जिन उम्मीदवारों ने पूर्व में OTR शुल्क जमा कर दिया है, उन्हें पुनः कोई शुल्क जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी।
| श्रेणी | OTR शुल्क |
|---|---|
| सामान्य वर्ग / क्रीमीलेयर OBC / EWS | ₹600 |
| SC / ST / नॉन-क्रीमीलेयर OBC / दिव्यांगजन | ₹400 |
राजस्थान वनपाल भर्ती 2026: पदों का विवरण
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा कुल 259 पदों पर वनपाल भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उक्त पदों को गैर-अनुसूचित क्षेत्र (Non-TSP) एवं अनुसूचित क्षेत्र (TSP) के अंतर्गत विभाजित किया गया है, जिसका विवरण निम्नानुसार है:
| क्षेत्र का नाम | पदों की संख्या |
|---|---|
| गैर-अनुसूचित क्षेत्र (Non-TSP) | 213 |
| अनुसूचित क्षेत्र (TSP) | 46 |
| कुल पद | 259 |
नोट: श्रेणीवार (SC, ST, OBC, EWS आदि) आरक्षण से संबंधित विस्तृत जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध है। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पूर्व अधिसूचना का भली-भांति अध्ययन करने की सलाह दी जाती है।
पात्रता एवं शैक्षणिक योग्यता:–
(i) अभ्यर्थी का राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर या केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अथवा सरकार द्वारा समकक्ष घोषित किसी बोर्ड से सीनियर सेकण्डरी (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
और
(ii) अभ्यर्थी को देवनागरी लिपि में लिखित हिंदी में कार्य करने का ज्ञान तथा राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए।
जो व्यक्ति पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष की परीक्षा में उपस्थित हुआ है या सम्मिलित हो रहा है, वह इन नियमों में उल्लिखित पद के लिए शैक्षणिक योग्यता की आवश्यकता के अंतर्गत आवेदन करने का पात्र होगा, किन्तु उसे उपयुक्त चयन एजेंसी को अपेक्षित शैक्षणिक योग्यता प्राप्त करने का प्रमाण निम्न स्थितियों में प्रस्तुत करना होगा:–
-
मुख्य परीक्षा में उपस्थित होने से पूर्व, जहाँ चयन लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के दो चरणों के माध्यम से किया जाता है।
-
साक्षात्कार में उपस्थित होने से पूर्व, जहाँ चयन लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से किया जाता है।
-
लिखित परीक्षा अथवा साक्षात्कार में उपस्थित होने से पूर्व, जहाँ चयन केवल लिखित परीक्षा अथवा केवल साक्षात्कार के माध्यम से किया जाना है, जैसा भी मामला हो।
नोट:–
01. वनपाल भर्ती में ऐसे अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं जो वनपाल भर्ती हेतु निर्धारित शैक्षणिक योग्यता के अंतिम वर्ष में सम्मिलित हो रहे हैं या सम्मिलित हो चुके हैं, परन्तु उन्हें वनपाल भर्ती के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता वनपाल भर्ती की परीक्षा तिथि से पूर्व अर्जित करना अनिवार्य होगा। अन्यथा वनपाल भर्ती परीक्षा के बाद शैक्षणिक योग्यता अर्जित करने वाले अभ्यर्थियों को इस भर्ती हेतु पात्र नहीं माना जाएगा।
02. ऐसे भूतपूर्व सैनिक, जिनके पास 15 वर्ष की सैन्य सेवा के उपरांत स्नातक के समतुल्य जारी प्रमाण पत्र है, वे ऑनलाइन आवेदन भरते समय OTR डैशबोर्ड के Document Details Section में शैक्षणिक योग्यता के सीनियर सेकण्डरी / स्नातक के कॉलम में रोल नंबर के स्थान पर “Not Applicable” एवं परिणाम में Grade का चयन कर “N Grade” अंकित कर आवेदन कर सकते हैं तथा संबंधित प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से अपलोड करेंगे।
आयु सीमा (Age Limit)
राजस्थान वनपाल भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु सीमा निम्नानुसार निर्धारित की गई है:
-
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
-
अधिकतम आयु: 40 वर्ष
अभ्यर्थी की आयु की गणना दिनांक 01 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी।
आयु में छूट:
पिछले तीन वर्षों में भर्ती प्रक्रिया आयोजित नहीं होने के कारण राज्य सरकार द्वारा सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों को 03 वर्ष की अतिरिक्त आयु छूट प्रदान की गई है। इसके अतिरिक्त अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (SC / ST / OBC / EWS) के अभ्यर्थियों को राज्य सरकार के नियमानुसार 05 से 10 वर्ष तक की अतिरिक्त आयु छूट देय होगी।
शारीरिक दक्षता एवं मापदंड (Physical Standards)
वनपाल पद के लिए चयन हेतु अभ्यर्थियों का निर्धारित शारीरिक मापदंडों को पूरा करना अनिवार्य है। यह मापदंड केवल अर्हक (Qualifying) प्रकृति के होंगे।
शारीरिक मापदंड
| श्रेणी | ऊँचाई (Height) | सीना (Chest) | फुलाव (Expansion) |
|---|---|---|---|
| पुरुष | 163 सेमी | 84 सेमी | 05 सेमी |
| महिला | 150 सेमी | 79 सेमी | 05 सेमी |
पद-चाल परीक्षा (Walking Test)
-
पुरुष अभ्यर्थी को 25 किलोमीटर की दूरी 4 घंटे के भीतर पैदल चलकर पूर्ण करनी होगी।
-
महिला अभ्यर्थी को 16 किलोमीटर की दूरी 4 घंटे के भीतर पैदल चलकर पूर्ण करनी होगी।
नोट: शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल होना अंतिम चयन के लिए अनिवार्य होगा, परंतु इसके अंक मेरिट में नहीं जोड़े जाएंगे।
राजस्थान वनपाल भर्ती 2026: चयन प्रक्रिया (Short Point-Wise)
-
CET के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग
-
लिखित परीक्षा (Written Exam)
-
शारीरिक मापदंड एवं दक्षता परीक्षा (PST & PET)
-
साक्षात्कार (Interview)
-
अंतिम चयन एवं मेरिट सूची (Final Merit List)
ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- भर्ती पोर्टल के Get Admit Card विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद संबंधित भर्ती के सामने दिए गए Get Admit Card विकल्प का चयन करें।
- अपना Application Number एवं Date of Birth (DOB) दर्ज करें।
- आवश्यक विवरण भरने के बाद अपना ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें।
प्रश्न-पत्र एवं ओएमआर शीट संबंधी निर्देश
- परीक्षा समाप्त होने के पश्चात् अभ्यर्थियों को प्रश्न-पत्र बुकलेट तथा ओएमआर शीट की कार्बन प्रति अपने साथ ले जाने की अनुमति होगी।
राजस्थान वनपाल भर्ती 2026: महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Links)
आवेदन करने और आधिकारिक जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स का उपयोग करें:
| विवरण (Description) | सीधा लिंक (Direct Link) |
| आवेदन में संशोधन |
यहाँ से करें |
| Get Admit Card |
यहाँ क्लिक करें |
| आधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड करें (PDF) | यहाँ क्लिक करें (Direct PDF) |
| आधिकारिक वेबसाइट (RSSB) | rssb.rajasthan.gov.in |