राजस्थान के प्रमुख बाँध

राजस्थान के प्रमुख बाँध


चम्बल नदी पर निर्मित बाँध

चम्बल नदी के उद्गम से लेकर यमुना नदी में संगम तक बाँधों का क्रम

  • गाँधी सागर बाँधराणा प्रताप सागर बाँधजवाहर सागर बाँधकोटा बैराज
  • चम्बल परियोजना का विकास तीन चरणों में किया गया।
  • प्रथम चरण में गाँधी सागर बाँध, द्वितीय चरण में राणा प्रताप सागर बाँध तथा तृतीय चरण में जवाहर सागर बाँध का निर्माण किया गया।

(1) गाँधी सागर बाँध – मन्दसौर (मध्यप्रदेश)

  • चम्बल नदी पर निर्मित प्रथम तथा सबसे बड़ा बाँध है।
  • इसकी ऊँचाई 62.17 मीटर (204 फीट) है।
  • यहाँ से 115 मेगावाट विद्युत का उत्पादन किया जाता है।

(2) राणा प्रताप सागर बाँध – रावतभाटा (चित्तौड़गढ़)

  • यह बाँध चूलिया जलप्रपात के नीचे की ओर स्थित है।
  • भराव क्षमता की दृष्टि से यह राजस्थान का सबसे बड़ा बाँध माना जाता है।
  • इसी बाँध के किनारे देश का दूसरा तथा राजस्थान का पहला परमाणु विद्युत गृह – राजस्थान एटॉमिक पॉवर स्टेशन कनाडा के सहयोग से 1973 में स्थापित किया गया।
  • यहाँ से 172 मेगावाट विद्युत उत्पादन होता है।

(3) जवाहर सागर बाँध – बोरावास (कोटा)

  • इस बाँध से 99 मेगावाट विद्युत का उत्पादन किया जाता है।

(4) कोटा सिंचाई / कोटा बैराज – कोटा

  • चम्बल नदी पर स्थित यह एकमात्र बाँध है, जिससे सिंचाई की जाती है।
  • इस बाँध का उद्घाटन पं. नेहरू द्वारा किया गया था।
  • सिंचाई के लिए यहाँ से दो प्रमुख नहरें (दायीं एवं बायीं नहर) निकाली गई हैं।
  • चम्बल नदी में सर्वाधिक प्रदूषण इसी बाँध के कारण दर्ज किया गया है।
  • चम्बल नदी पर बनी 10 लिफ्ट नहरों में से 8 लिफ्ट नहरें कोटा बैराज की दायीं नहर पर स्थित हैं।

प्रमुख लिफ्ट नहरें

  • जालीपुरा लिफ्ट स्कीमकोटा
  • दीगोद लिफ्ट स्कीमकोटा
  • अंता लिफ्ट स्कीमबारां
  • पीपलदा लिफ्ट स्कीमसवाई माधोपुर

बीसलपुर बाँध – देवली (टोंक)

  • इसका निर्माण बनास नदी पर 1987–1999 के बीच किया गया।
  • यह बाँध बनास, डाई तथा खारी नदियों के संगम पर स्थित है।
  • यह राजस्थान का एकमात्र कंक्रीट से निर्मित बाँध है।
  • राजस्थान की सबसे बड़ी पेयजल परियोजना इसी बाँध से संचालित होती है।
  • बीसलपुर परियोजना के माध्यम से जयपुर, ब्यावर, अजमेर तथा टोंक में पेयजल उपलब्ध कराया जाता है।
  • बीसलपुर बाँध में जल की आवक बढ़ाने के लिए ब्राह्मणी–बनास परियोजना की घोषणा की गई, जिसके अंतर्गत चित्तौड़गढ़ से बहकर चम्बल नदी में मिलने वाली ब्राह्मणी नदी को बनास नदी से जोड़ा जाएगा।

पाँचना बाँध – करौली

  • इसका निर्माण गम्भीर नदी पर किया गया है।
  • गम्भीर नदी की पाँच सहायक नदियों – भद्रावती, भैंसावट, माची, अटा एवं बरखेड़ा पर अमेरिका के सहयोग से यह मिट्टी का बाँध बनाया गया।
  • यह राजस्थान का सबसे बड़ा मिट्टी का बाँध है।

अजान बाँध – भरतपुर

  • यह गम्भीर नदी पर स्थित है।
  • इसी बाँध से घना पक्षी विहार को जलापूर्ति की जाती है।

नदसमंद बाँध

  • यह बनास नदी पर राजसमंद में स्थित है।
  • इसे राजसमंद की जीवन रेखा कहा जाता है।

मातृकुण्डिया बाँध

  • इसका निर्माण बनास नदी पर राशमी (चित्तौड़गढ़) में किया गया है।

ईसरदा बाँध – टोंक

  • यह बनास नदी पर स्थित है।
  • टोरडी सागर, मोती सागर तथा दौलत सागर बाँध भी टोंक जिले में स्थित हैं।

जवाई बाँध – सुमेरपुर (पाली)

  • इसे मारवाड़ का अमृत सरोवर कहा जाता है।
  • यह पश्चिमी राजस्थान का सबसे बड़ा बाँध है।
  • इसका निर्माण 1946 में जोधपुर के महाराजा उम्मेदसिंह द्वारा कराया गया।
  • इस बाँध के इंजीनियर एडगर एवं फर्ग्यूसन थे।
  • यह जोधपुर और पाली का प्रमुख पेयजल स्रोत तथा जालौर एवं पाली जिलों के लिए महत्वपूर्ण सिंचाई स्रोत है।

अन्य प्रमुख बाँध एवं जलाशय

बाँध / जलाशय स्थान / जिला नदी / विशेष जानकारी
जसवंत सागर (पिवियाक बाँध), तख्त सागर जोधपुर
बूझ झील, अमरसागर, गढ़सीसर सरोवर जैसलमेर
नारायण सागर बाँध ब्यावर खारी नदी पर
गूँदोलाव तालाब किशनगढ़ (अजमेर)
रामसागर बाँध धौलपुर
सूरजसागर (कोट बाँध) झुंझुनूं
अजीत सागर, पन्नालाल शाह का तालाब (खेतड़ी) झुंझुनूं
माधोसागर, कालाखो बाँध दौसा
जयसमंद बाँध, साँकड़ा बाँध अलवर
कानोता बाँध जयपुर
शाही कुंड करौली
किशनसागर, भीमसागर, छापी, पीपलाद, गागरीन बाँध झालावाड़
हरिशचन्द्र सागर बाँध झालावाड़ कालीसिंध नदी पर
जैतसागर, नवलसागर, चाकण बाँध, भीमलत, दुगारी, गरदड़ा, गुढ़ा बाँध, गोठड़ा बाँध बूँदी गोठड़ा बाँध मेज नदी पर
सावन भादो, आलनिया बाँध, किशोर सागर कोटा
नवनेरा बाँध / नानेरा बाँध दीगोद (कोटा) कालीसिंध नदी पर
उम्मेद सागर बाँध भीलवाड़ा मानसी नदी पर
उम्मेद सागर बाँध, पिवनिया तालाब भीलवाड़ा
उम्मेद सागर बाँध जोधपुर कायलाना झील के निकट स्थित
रामेलाव तालाब सोजत (पाली)
गैब सागर डूंगरपुर
घोसुण्डा बाँध चित्तौड़गढ़
हिंगोनिया बाँध जयपुर
मोरेल बाँध, ढील बाँध सवाई माधोपुर
मोरा सागर बाँध सवाई माधोपुर
ओराटेंक बाँध, अणगौर बाँध सिरोही अणगौर बाँध कृष्णावती नदी पर

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top