सादृश्यता परीक्षण (Analogy Test): ‘ऐनैलॉगी (Analogy)’ का अर्थ है सादृश्यता अथवा समरूपता। इससे सम्बन्धित प्रश्न विभिन्न तत्वों, वस्तुओं, क्रियाओं आदि के बीच अन्तर-सम्बन्धों को समझने और परखने की आपकी योग्यता का परीक्षण करते हैं।
ऐसे प्रश्न देखने में तो बड़े आसान प्रतीत होते हैं, किन्तु ज़रा सी भी असावधानी से इनके उत्तर गलत होने की सम्भावना अधिक हो जाती है।
समरूपता मुख्यतः तीन प्रकार की होती है—
- शब्द समरूपता
- अक्षर समरूपता
- संख्या समरूपता
❖ शब्द समरूपता
- वैसे तो इसका क्षेत्र काफी विस्तृत है, फिर भी आपकी जानकारी के लिए कुछ सम्बन्ध नीचे दिए जा रहे हैं—
➻ पशु/प्राणी एवं उनकी विशेषता
उदाहरणार्थ— गाय : स्तनधारी : : लड़की : महिला
- जिस प्रकार ‘गाय’, ‘स्तनधारी’ समूह में आती है, उसी प्रकार ‘लड़की’, ‘महिलाओं’ के समूह में आती है।
➻ कुछ महत्वपूर्ण सम्बन्ध
| पशु | वर्ग | पशु | वर्ग |
|---|---|---|---|
| 1. मानव | स्तनपायी | 10. स्टार फिश | मछली |
| 2. भैंस/गाय | स्तनपायी | 11. समुद्री घोड़ा | मछली |
| 3. व्हेल | स्तनपायी | 12. शेर/चीता | मांसाहारी |
| 4. चमगादड़ | स्तनपायी | 13. हाथी | शाकाहारी |
| 5. चूहा | स्तनपायी | 14. चिम्पैंजी | सर्वाहारी |
| 6. मेढक | उभयचर | 15. कलम | स्टेशनरी |
| 7. मगरमच्छ | उभयचर | 16. कुर्सी | फर्नीचर |
| 8. कछुआ | उभयचर | 17. कप | क्रॉकरी |
| 9. सांप | सरीसृप |
➻ देश/राज्य एवं राजधानी
उदाहरणार्थ— उत्तर प्रदेश : लखनऊ : : बिहार : पटना
- जिस प्रकार ‘उत्तर प्रदेश’ की राजधानी ‘लखनऊ’ है, उसी प्रकार ‘बिहार’ की राजधानी ‘पटना’ है।
कुछ महत्वपूर्ण देश/राज्य एवं उनकी राजधानियाँ
| देश/राज्य | राजधानी | देश/राज्य | राजधानी |
|---|---|---|---|
| 1. मलेशिया | क्वालालम्पुर | 13. पाकिस्तान | इस्लामाबाद |
| 2. फ्रांस | पेरिस | 14. सऊदी अरब | रियाद |
| 3. चीन | बीजिंग | 15. श्रीलंका | कोलंबो |
| 4. अर्जेंटिना | ब्यूनस आयर्स | 16. अफगानिस्तान | काबुल |
| 5. रूस | मास्को | 17. जापान | टोक्यो |
| 6. सं.रा. अमेरिका | वाशिंगटन डी.सी. | 18. ब्रिटेन | लंदन |
| 7. स्पेन | मैड्रिड | 19. ईरान | तेहरान |
| 8. आस्ट्रेलेया | कैनबरा | 20. जर्मनी | बर्लिन |
| 9. कनाडा | ओटावा | 21. पंजाब | चंडीगढ़ |
| 10. इंडोनेशिया | जकार्ता | 22. हिमाचल प्रदेश | शिमला |
| 11. इटली | रोम | 23. महाराष्ट्र | मुम्बई |
| 12. इराक | बगदाद | 24. मध्य प्रदेश | भोपाल |
➻ परिमाण एवं इकाई
उदाहरणार्थ— दूरी : मीटर : : भार : ग्राम
- जिस प्रकार ‘दूरी’ को ‘मीटर’ में मापा जाता है, उसी प्रकार ‘भार’ को ‘ग्राम’ में मापा जाता है।
कुछ महत्वपूर्ण मात्रक एवं उनकी इकाई
| मात्रक | इकाई | मात्रक | इकाई |
|---|---|---|---|
| 1. लंबाई | मीटर | 12. शक्ति | हॉर्स पॉवर |
| 2. समय | सेकेंड | 13. विद्युत | कूलम्ब |
| 3. द्रव्यमान | किलोग्राम | 14. कार्य | जूल |
| 4. ज्योति तीव्रता | कैण्डेला | 15. विभवान्तर | वोल्ट |
| 5. प्रदीप्ति | लक्स | 16. कोण | रेडियन |
| 6. आवृत्ति | हर्ट्ज़ | 17. विद्युतधारा | ऐम्पियर |
| 7. गुरुत्वाकर्षण | न्यूटन | 18. ऊष्मा | कैलोरी |
| 8. प्रतिरोध | ओम | 19. क्षेत्रफल | हेक्टेयर |
| 9. विद्युत शक्ति | वाट | 20. दबाव | पास्कल |
| 10. विद्युतीय-आवेश | फैराडे | 21. चुम्बकीय क्षेत्र | औरेस्टेड |
| 11. ताप | कैल्विन | 22. बल | न्यूटन |
➻ शब्द एवं उसके विपरीतार्थक सम्बन्ध
उदाहरणार्थ— दिन : रात : : सुख : दुख
- जिस प्रकार ‘दिन’ का विपरीतार्थक ‘रात’ है, उसी प्रकार ‘सुख’ का विपरीतार्थक ‘दुख’ है।
| शब्द | विपरीतार्थक | शब्द | विपरीतार्थक |
|---|---|---|---|
| 1. निर्दयी (Cruel) | दयालु (Kind) | 9. क्रूर | दयावान |
| 2. निर्धन | धनवान | 10. कुशल | अकुशल |
| 3. कटु | मृदु | 11. डूबना | तैरना |
| 4. मृत्यु | जीवन | 12. विकासशील | विकसित |
| 5. आनंद | उदासी | 13. प्रारम्भ | अन्त |
| 6. घृणा | प्रेम | 14. विस्तृत | संक्षिप्त |
| 7. गहरा (Deep) | छिछला (Shallow) | 15. खुशी (Rejoice) | गम (Mourn) |
| 8. सुन्दर | कुरूप |
➻ रोग एवं उसके प्रेरक जीव
उदाहरणार्थ— मलेरिया : मच्छर : : प्लेग : चूहा
- जिस प्रकार ‘मलेरिया’, ‘मच्छर’ से फैलता है, उसी प्रकार ‘प्लेग’, ‘चूहे’ से फैलता है।
| रोग | प्रेरक जीव | रोग | प्रेरक जीव |
|---|---|---|---|
| 1. हैजा | विब्रियो कोलेरी (जीवाणु) | 9. काला ज्वार | लीशमनिया (परजीवी) |
| 2. काली खाँसी | बेसिलिस परटूसिस (जीवाणु) | 10. टिटनेस | जीवाणु |
| 3. प्लेग | पासटुयेला पेस्टिस (जीवाणु) | 11. निमोनिया | जीवाणु |
| 4. आमातिसार | ट्राइकोमोनास होमिनिस (परजीवी) | 12. कोढ़ | जीवाणु |
| 5. मलेरिया | प्लाज्मोडियम (परजीवी) | 13. क्षय रोग | जीवाणु |
➻ रोग एवं उससे प्रभावित होने वाले अंग
उदाहरणार्थ— कैटरेक्ट : आँख : : ऐबेसेस : लीवर
| रोग | प्रभावी अंग | रोग | प्रभावी अंग |
|---|---|---|---|
| 1. गलसुआ | पेरोटिड लार ग्रन्थियाँ | 6. चेचक | सम्पूर्ण शरीर |
| 2. फ्लू | श्वसन तन्त्र | 7. पायरिया | दाँतों की जड़ें तथा मसूड़े |
| 3. रेबीज | तन्त्रिका तन्त्र | 8. निमोनिया | फेफड़े |
| 4. हरपीस | त्वचा, श्लेष्मकला | 9. हैजा | आंत |
| 5. ट्रेकोमा | नेत्र | 10. मियादी बुखार | आंत |
उदाहरण
प्रश्न— जिस प्रकार ‘पीडियोलॉजी’, ‘शिशु रोग’ से संबंधित है, उसी प्रकार ‘जूलॉजी’ किससे संबंधित है?
(1) मानव (2) जीव-जन्तु
(3) पक्षी (4) शैवाल
(5) इनमें से कोई नहीं
हल— जिस प्रकार ‘पीडियोलॉजी’, ‘शिशु रोग’ से संबंधित है, उसी प्रकार ‘जूलॉजी’, ‘जीव-जन्तु’ से संबंधित है।
➻ महत्वपूर्ण अध्ययन और विषय
| विषय | अध्ययन | विषय | अध्ययन |
|---|---|---|---|
| 1. सोशियोलॉजी | समाज | 13. वाइरोलॉजी | विषाणु (वायरस) |
| 2. हिस्टोलॉजी | ऊतक | 14. सिस्मोलॉजी | भूकम्प |
| 3. टैक्सोनोमी | वर्गीकरण | 15. फिजियोलॉजी | शरीर |
| 4. इकोलॉजी | मछली | 16. सेलेनोग्राफी | चन्द्रमा |
| 5. माइकोलॉजी | कवक | 17. हरपेटोलॉजी | उभयचर |
| 6. जूलॉजी | जीव-जन्तु | 18. एन्थ्रोपोलॉजी | मानव |
| 7. ऑनिथोलॉजी | पक्षी | 19. पैलियोन्टोलॉजी | जीवाश्म |
| 8. नीडोलॉजी | घोंसला | 20. बॉटनी | पौधा |
| 9. कार्डियोलॉजी | हृदय | 21. एन्टोमोलॉजी | कीट |
| 10. नेफ्रोलॉजी | गुर्दा | 22. पैथोलॉजी | रोग |
| 11. फाइकोलॉजी | शैवाल | 23. हीमेटोलॉजी | रक्त |
| 12. पेडोलॉजी | मिट्टी | 24. एस्ट्रोलॉजी | भविष्य |
➻ धार्मिक सम्प्रदाय एवं उनके पूजा स्थल
| धार्मिक सम्प्रदाय | पूजा स्थल |
|---|---|
| 1. हिन्दू | मन्दिर |
| 2. मुसलमान | मस्जिद |
| 3. सिख | गुरुद्वारा |
| 4. ईसाई | गिरजाघर |
➻ उपकरण एवं माप
| उपकरण | माप | उपकरण | माप |
|---|---|---|---|
| 1. एमीटर | विद्युत धारा | 9. वोल्टमीटर | विभवान्तर |
| 2. ओडोमीटर | गति | 10. थर्मामीटर | तापमान |
| 3. कैलोरीमीटर | ऊष्मा | 11. बैरोमीटर | वायुदाब |
| 4. हाइड्रोमीटर | आर्द्रता | 12. टेस्कोमीटर | तनाव |
| 5. स्क्रूगेज | मोटाई | 13. स्केल | लम्बाई |
| 6. स्फेग्नोमीटर | रक्तदाब | 14. रेनगेज | वर्षा |
| 7. लैक्टोमीटर | दूध की शुद्धता | 15. सिस्मोग्राफ | भूकम्प की तीव्रता |
| 8. प्लेनोमीटर | समतल सतह का क्षेत्रफल |
उदाहरण
प्रश्न— जिस प्रकार ‘एमीटर’, ‘विद्युतधारा’ से सम्बन्धित है, उसी प्रकार ‘वोल्टमीटर’ किससे सम्बन्धित है?
(1) विभवान्तर (2) ऊष्मा
(3) लम्बाई (4) गति
(5) इनमें से कोई नहीं
हल— जिस प्रकार एमीटर का प्रयोग विद्युतधारा को मापने के लिए किया जाता है, उसी प्रकार वोल्टमीटर का प्रयोग विभवान्तर को मापने के लिए किया जाता है।
➻ आविष्कार एवं आविष्कारक
उदाहरणार्थ— सिन्थेसाइजर : माँग : : भाप का इंजन : जेम्स वॉट
| आविष्कार | आविष्कारक | आविष्कार | आविष्कारक |
|---|---|---|---|
| 1. हवाई जहाज | ऑरिविल एवं राईट | 6. बल्ब | थॉमस एल्वा एडिसन |
| 2. वातानुकूलक (A.C.) | कैरियर | 7. इलेक्ट्रॉन | थॉमसन |
| 3. अणु क्रमांक | मोसेली | 8. फाउन्टेन पैन | लेविस ई. वॉटरमैन |
| 4. बैरोमीटर | इबेजेलिस्टा टोरिसेली | 9. ग्रामोफोन | थॉमस एल्वा एडिसन |
| 5. डी. एन. ए | वॉटसन, क्रिक एवं विल्किन्स | 10. टेलीफोन | एलेक्जेन्डर ग्राहम बेल |
❖ अक्षर समरूपता
- अक्षर समरूपता से पूछे जाने वाले प्रश्नों में अंग्रेजी वर्णमाला के वर्णों के बीच एक निश्चित नियम लगाकर लुप्त वर्ण या वर्णों के विषय में पूछा जाता है।
- इन वर्णों के बीच लगने वाले नियम कोडिंग-डिकोडिंग में लगने वाले नियमों के समान ही होते हैं। अतः इन प्रश्नों को हल करने के लिए भी वर्णमाला के वर्णों के क्रमों का कंठस्थ होना सदुपयोगी है।
उदाहरण— A : Z : : R : I
- जिस प्रकार A और Z आपस में विपरीत अक्षर हैं, उसी प्रकार R और I भी विपरीत अक्षर हैं।
❖ संख्या समरूपता
- संख्या समरूपता पर पूछे जाने वाले प्रश्नों में प्रायः समानुपात के नियम सर्वप्रथम मस्तिष्क में आते हैं, परन्तु इस भाग के प्रश्नों में ये नियम व्यर्थ हैं।
- इस भाग से पूछे जाने वाले प्रश्न स्वयं में श्रृंखला से पूछे जाने वाले प्रश्नों के नियम, अंकों का वर्ग, घन, गुणन, भाजक इत्यादि गुण संयोजी होते हैं।
उदाहरण— 3 : 27 : : 6 : 216
- जिस प्रकार, (3)³ = 27 उसी प्रकार, (6)³ = 216
