Rajasthan SET 2026 Notification Out: राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 31 जुलाई तक करें आवेदन, जानें पूरी जानकार

Rajasthan State Eligibility Test (SET) 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन University of Kota (UOK) द्वारा जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा राजस्थान के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में Assistant Professor (सहायक प्रोफेसर) के पद हेतु पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है। अधिसूचना के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी 14 जून 2026 से 10 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर 2026 (रविवार) को किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, शुल्क, परीक्षा पैटर्न और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी नीचे विस्तार से दी गई है।

Rajasthan SET 2026: Overview

विवरण जानकारी
परीक्षा का नाम Rajasthan State Eligibility Test (SET) 2026
आयोजन संस्था University of Kota (UOK)
परीक्षा स्तर राजस्थान राज्य स्तरीय
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आवेदन करने वाले पुरुष एवं महिला दोनों
उद्देश्य सहायक प्रोफेसर/लेक्चरर बनने हेतु पात्रता
कुल विषय 35
आधिकारिक वेबसाइट uok.ac.in

Rajasthan SET 2026 Latest Update

University of Kota द्वारा राजस्थान SET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है जो राजस्थान के विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों में Assistant Professor के रूप में अपना करियर बनाना चाहते हैं। ऑनलाइन आवेदन 14 जून 2026 से शुरू हो चुके हैं और आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ना चाहिए।

Rajasthan SET 2026 Important Dates

कार्यक्रम तिथि
नोटिफिकेशन जारी 12 जून 2026
आवेदन शुरू 14 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026
आवेदन सुधार तिथि 11 अगस्त 2026 (रात्रि 11:50 बजे तक)
परीक्षा तिथि 13 सितंबर 2026
परिणाम बाद में घोषित किया जाएगा

Rajasthan SET 2026 Age Limit

Rajasthan SET 2026 के लिए किसी भी प्रकार की अधिकतम या न्यूनतम आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है। सभी आयु वर्ग के योग्य अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Rajasthan SET 2026 Application Fee

श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क इस प्रकार निर्धारित किया गया है—

श्रेणी आवेदन शुल्क
General / SBC / OBC (Creamy Layer) / अन्य राज्य ₹1500
EWS / SBC / OBC (Non Creamy Layer) (राजस्थान) ₹1200
SC / ST (राजस्थान) एवं सभी PwD उम्मीदवार ₹750
सुधार शुल्क ₹400

शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

Rajasthan SET 2026 Educational Qualification

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए शैक्षणिक योग्यता निम्न प्रकार है—

  • सामान्य एवं EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए स्नातकोत्तर (Master Degree) में कम से कम 55% अंक होना आवश्यक है।
  • OBC (NCL), SC, ST, PwD एवं थर्ड जेंडर अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 50% अंक आवश्यक हैं।
  • अंतिम वर्ष के विद्यार्थी या जिनका परिणाम अभी घोषित नहीं हुआ है, वे भी आवेदन कर सकते हैं।
  • उम्मीदवार केवल अपने Post Graduation Subject में ही SET परीक्षा दे सकेंगे।

Rajasthan SET 2026 Exam Pattern

राजस्थान SET 2026 में कुल दो पेपर होंगे।

विवरण Paper-I Paper-II
विषय Teaching & Research Aptitude चयनित विषय
प्रश्न 50 100
अंक 100 200
प्रति प्रश्न अंक 2 2
प्रश्न प्रकार Objective (MCQ) Objective (MCQ)
समय 1 घंटा 2 घंटे
नेगेटिव मार्किंग नहीं नहीं

परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

  • परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • कुल 300 अंक निर्धारित हैं।
  • परीक्षा की कुल अवधि 3 घंटे होगी।
  • दोनों पेपर एक ही सत्र में आयोजित किए जाएंगे।
  • दोनों पेपरों के बीच कोई ब्रेक नहीं मिलेगा।
  • प्रत्येक सही उत्तर पर 2 अंक दिए जाएंगे।
  • गलत उत्तर पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
  • प्रश्न पत्र हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध रहेगा। भाषा विषयों के प्रश्न संबंधित भाषा में होंगे।

Rajasthan SET 2026

Exam Date

  • राजस्थान SET 2026 की परीक्षा 13 सितंबर 2026 (रविवार) को आयोजित होगी।
  • सभी 35 विषयों की परीक्षा एक ही दिन एवं एक ही समय पर आयोजित की जाएगी।

SET Certificate Validity

  • Rajasthan SET 2026 उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को मिलने वाला प्रमाण पत्र आजीवन (Lifetime Valid) रहेगा।
  • यह प्रमाण पत्र केवल राजस्थान राज्य के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में सहायक प्रोफेसर की पात्रता के लिए मान्य होगा।

Rajasthan SET 2026 Online Form कैसे भरें?

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें—

  1. सबसे पहले राजस्थान SSO Portal पर अपनी SSO ID बनाएं।
  2. SSO ID एवं पासवर्ड से लॉगिन करें।
  3. Recruitment Portal पर जाएं।
  4. अपनी व्यक्तिगत जानकारी एवं e-KYC पूर्ण करें।
  5. आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटो, हस्ताक्षर एवं अन्य दस्तावेज अपलोड करें।
  6. यदि आवश्यक हो तो निर्धारित OTR प्रक्रिया पूरी करें।
  7. “Ongoing Recruitments” सेक्शन में जाएं।
  8. “State Eligibility Test (SET) 2026” का चयन करें।
  9. आवेदन पत्र में सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
  10. आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  11. अंतिम सबमिट करने के बाद आवेदन पत्र का प्रिंट सुरक्षित रखें।

Rajasthan SET 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेज

Rajasthan SET 2026 के ऑनलाइन आवेदन के समय अभ्यर्थियों के पास SSO ID, आधार कार्ड, स्नातकोत्तर (Post Graduation) की अंकतालिका/डिग्री, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर तथा आवेदन के अनुसार आवश्यक अन्य दस्तावेज उपलब्ध होने चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों को PwD प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) भी निर्धारित प्रारूप में प्रस्तुत करना होगा।

Rajasthan SET 2026 Correction in Particulars

University of Kota (UOK) ने Rajasthan SET 2026 के ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में त्रुटि सुधार (Correction in Particulars) के लिए आधिकारिक नोटिस जारी किया है। जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, वे 27 जुलाई 2026 से 02 अगस्त 2026 (रात्रि 11:50 बजे तक) अपने आवेदन पत्र में निर्धारित विवरणों में संशोधन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए ₹400 का अतिरिक्त शुल्क निर्धारित किया गया है। यह सुविधा केवल एक बार (One-Time Correction) उपलब्ध रहेगी और संशोधन सबमिट होने के बाद आवेदन फॉर्म फ्रीज़ (Freeze) हो जाएगा।

सुधार प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थी जन्म तिथि, लिंग, श्रेणी (Category), उप-श्रेणी/PwBD, SET विषय, PG विषय तथा परीक्षा शहर (Exam City) जैसे विवरणों में संशोधन कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार का नाम, पिता का नाम या माता का नाम में से किसी एक विवरण में परिवर्तन की अनुमति होगी। हालांकि मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, स्थायी/पत्राचार पता, अपलोड की गई फोटो एवं हस्ताक्षर में किसी प्रकार का संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच कर आवश्यक संशोधन कर लें, क्योंकि अंतिम तिथि के बाद किसी भी परिस्थिति में सुधार का अवसर नहीं दिया जाएगा।

Rajasthan SET 2026 Important Links

विवरण लिंक
ऑनलाइन आवेदन Apply Online
आधिकारिक नोटिफिकेशन Notification PDF
आवेदन सुधार नोटिफिकेशन Notification PDF
राजस्थान SET 2026 सिलेबस Download Syllabus
आधिकारिक वेबसाइट uok.ac.in

Rajasthan SET 2026 का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है और इच्छुक उम्मीदवार 10 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यदि आपका लक्ष्य राजस्थान में सहायक प्रोफेसर बनना है, तो समय रहते आवेदन करें और परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें। आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें ताकि पात्रता, दस्तावेज और परीक्षा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों की पुष्टि हो सके।

Rajasthan SET 2026 क्यों है महत्वपूर्ण?

राजस्थान SET परीक्षा उन अभ्यर्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है जो राज्य के विश्वविद्यालयों और सरकारी/अनुदानित कॉलेजों में Assistant Professor बनने की पात्रता प्राप्त करना चाहते हैं। इस परीक्षा में सफलता मिलने के बाद उम्मीदवार भविष्य में निकलने वाली सहायक प्रोफेसर भर्तियों के लिए पात्र माने जाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top