RPSC SI भर्ती 2025: Official Answer Key और Master Question Paper जारी

RPSC SI भर्ती 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने उप-निरीक्षक (SI) और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा 2025 की Official Answer Key और Master Question Paper जारी कर दिए हैं। वे सभी उम्मीदवार जो 5 और 6 अप्रैल 2026 को आयोजित हुई इस लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे, अब विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।

RPSC SI भर्ती 2025 – मुख्य जानकारी

बिंदु विवरण
भर्ती का नाम राजस्थान पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती 2025
संगठन राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)
कुल पद 1015 पद
पद का नाम सब-इंस्पेक्टर (Sub Inspector), प्लाटून कमांडर
परीक्षा तिथि 5 और 6 अप्रैल 2026
आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in

मास्टर प्रश्न पत्र (Master Paper) का महत्व

RPSC जब भी आंसर-की जारी करता है, वह एक “Master Paper” भी अपलोड करता है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि उनके पास मौजूद प्रश्न पत्र की सीरीज (A, B, C, D) अलग हो सकती है।

नोट: आंसर-की में दिए गए उत्तरों का मिलान केवल आयोग द्वारा जारी किए गए Master Question Paper के क्रमांक के अनुसार ही करें। अपने व्यक्तिगत पेपर से सीधा मिलान करने पर गलतफहमी हो सकती है।

RPSC SI Answer Key 2025 कैसे डाउनलोड करें?

अपनी उत्तर कुंजी और मास्टर पेपर डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करें:

  1. सबसे पहले RPSC की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर ‘Candidate Information’ सेक्शन में जाएं और ‘Answer Keys’ पर क्लिक करें।

  3. यहाँ आपको “Model Answer Key for Sub Inspector Combined Comp. Exam 2025” का लिंक दिखाई देगा।

  4. साथ ही “Master Question Paper” का लिंक भी वहीँ उपलब्ध होगा।

  5. PDF फाइल को डाउनलोड करें और अपने स्कोर की गणना करें।

आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया (Objection Process)

यदि किसी उम्मीदवार को आयोग द्वारा जारी किसी उत्तर पर संदेह है, तो वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी आपत्ति (Objection) दर्ज करवा सकते हैं।

  • आपत्ति की अवधि: अभ्यर्थी 8 अप्रैल 2026 से 10 अप्रैल 2026 (रात 12:00 बजे तक) अपनी आपत्तियां ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं।
  • पोर्टल: आपत्ति केवल SSO Rajasthan पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएगी।
  • शुल्क: प्रति प्रश्न 100 रुपये का शुल्क देय होगा।
  • प्रमाण: आपत्ति के साथ आपको मानक (Standard) और प्रामाणिक पुस्तकों (Authentic Textbooks) का प्रमाण संलग्न करना अनिवार्य है। बिना प्रमाण की आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

रिक्तियों का विवरण (Posts Details)

पद का नाम पद संख्या
डिप्टी जेलर (एपी) 896
डिप्टी जेलर (एपी) – सहरिया 4
उप जेलर (एपी) – अनुसूचित क्षेत्र 25
डिप्टी जेलर (आईबी) 26
प्लाटून कमांडर (आरएसी) 64
कुल 1015 पद

चयन प्रक्रिया के अगले चरण

लिखित परीक्षा (Written Exam) में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अगले चरणों के लिए बुलाया जाएगा:

  1. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET): शारीरिक मापदंड और दौड़ आदि।

  2. साक्षात्कार (Interview): व्यक्तित्व परीक्षण।

  3. दस्तावेज सत्यापन (Document Verification): मूल दस्तावेजों की जांच।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top