Rajasthan CET Senior Secondary Syllabus 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा आयोजित राजस्थान समान पात्रता परीक्षा (CET) सीनियर सेकेंडरी लेवल 2026 राज्य की विभिन्न सरकारी भर्तियों के लिए एक महत्वपूर्ण पात्रता परीक्षा है। इस परीक्षा के माध्यम से अभ्यर्थियों को अनेक पदों पर आवेदन करने का अवसर मिलता है। परीक्षा में राजस्थान सामान्य ज्ञान, इतिहास, भूगोल, राजनीति, अर्थव्यवस्था, विज्ञान, गणित, तर्कशक्ति, हिंदी, अंग्रेजी, कंप्यूटर तथा समसामयिक घटनाओं से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।
यदि आप Rajasthan CET Senior Secondary Exam 2026 की तैयारी कर रहे हैं, तो यहां आपको परीक्षा पैटर्न, विषयवार विस्तृत पाठ्यक्रम, महत्वपूर्ण विषय और तैयारी रणनीति की पूरी जानकारी मिलेगी।
Rajasthan CET Senior Secondary 2026: एक नजर में
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| परीक्षा का नाम | राजस्थान समान पात्रता परीक्षा (CET) |
| स्तर | सीनियर सेकेंडरी (12वीं स्तर) |
| आयोजन संस्था | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) |
| प्रश्नों की संख्या | 120 |
| कुल अंक | 240 |
| परीक्षा अवधि | 2 घंटे 30 मिनट |
| प्रश्न प्रकार | वस्तुनिष्ठ (MCQ) |
| नकारात्मक अंकन | प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक |
| परीक्षा माध्यम | बोर्ड द्वारा निर्धारित |
Rajasthan CET Senior Secondary Exam Pattern 2026
राजस्थान CET सीनियर सेकेंडरी परीक्षा में कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होता है तथा गलत उत्तर देने पर 1/3 अंक की कटौती की जाती है।
परीक्षा में राजस्थान सामान्य ज्ञान, इतिहास, भूगोल, राजनीति, अर्थव्यवस्था, विज्ञान, गणित, रीजनिंग, हिंदी, अंग्रेजी, कंप्यूटर एवं समसामयिक घटनाओं से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।
महत्वपूर्ण निर्देश
- सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे।
- प्रत्येक प्रश्न के अंक समान होंगे।
- गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती होगी।
- समय प्रबंधन परीक्षा में सफलता की महत्वपूर्ण कुंजी है।
- OMR शीट भरते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
➤ राजस्थान का इतिहास
-
प्रमुख प्राचीन सभ्यताएँ और पुरातात्विक स्थल।
-
प्रमुख शासक और उनकी उपलब्धियाँ।
-
1857 का विद्रोह, किसान आंदोलन, जनजाति आंदोलन, प्रजामंडल आंदोलन और राजस्थान का एकीकरण।
-
प्रमुख ऐतिहासिक व्यक्तित्व।
➤ राजस्थान की कला और संस्कृति
-
स्थापत्य एवं चित्रकला।
-
लोक संगीत, वाद्य यंत्र, नृत्य, नाटक।
-
प्रमुख धार्मिक पंथ एवं लोक देवता।
-
सामाजिक जीवन: वेशभूषा, आभूषण, मेले, त्यौहार, रीति-रिवाज और परंपराएँ।
-
भाषा, बोलियाँ और साहित्य।
-
कला और संस्कृति के क्षेत्र में प्रमुख व्यक्तित्व।
➤ भारत का भूगोल (Geography of India)
-
भारत के भौतिक स्वरूप: पर्वत, पठार, मरूस्थल एवं मैदान।
-
प्रमुख नदियाँ, बाँध, झीलें एवं सागर।
-
वन्य जीव एवं अभयारण्य।
-
आपदा प्रबंधन एवं जलवायु परिवर्तन।
➤ राजस्थान का भूगोल
-
-
राजस्थान के प्रमुख भौतिक स्वरूप।
-
जलवायु दशाएँ।
-
प्राकृतिक वनस्पति।
-
प्रमुख मृदाएँ।
-
नदियाँ, बांध एवं झीलें।
-
राजस्थान के प्राकृतिक संसाधन: खनिज सम्पदा, वन सम्पदा, जल-संसाधन।
-
पशु सम्पदा।
-
वन्य जीव, अभयारण्य एवं संरक्षण।
-
जनसंख्या: वितरण, वृद्धि, घनत्व, साक्षरता एवं लिंगानुपात।
-
प्रमुख जनजातियाँ।
-
राजस्थान में पर्यटन।
-
➤ राजस्थान के विशेष संदर्भ में भारतीय राजनीतिक व्यवस्था
-
भारतीय संविधान की प्रकृति, प्रस्तावना (उद्देशिका), मौलिक अधिकार एवं राज्य के नीति निर्देशक तत्व।
-
भारतीय राजनीतिक व्यवस्था: राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं मंत्रिपरिषद, संसद, उच्चतम न्यायालय, निर्वाचन आयोग।
-
राजस्थान की राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था: राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राज्य विधानसभा, उच्च न्यायालय, राजस्थान लोक सेवा आयोग, राज्य निर्वाचन आयोग, राज्य सूचना आयोग, राज्य मानव अधिकार आयोग, राज्य का मुख्य सचिव, जिला प्रशासन।
-
स्थानीय स्व-शासन एवं पंचायती राज।
➤ राजस्थान की अर्थव्यवस्था
-
राज्य के विकास में उद्योग, कृषि, पशुपालन एवं खनिज क्षेत्र की भूमिका।
-
राजस्थान की अर्थव्यवस्था- विशेषताएँ और समस्याएँ।
-
राज्य की आय एवं बजट की अवधारणा।
-
हस्तशिल्प उद्योग, बेरोजगारी, सूखा और अकाल।
-
राजस्थान में विभिन्न कल्याणकारी योजनायें एवं अधिनियम, विकास संस्थायें, लघु उद्यम एवं वित्तीय संस्थायें, पंचायती राज संस्थाओं की ग्रामीण विकास में भूमिका।
-
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA), विकसित भारत – रोजगार एवं आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) (VB-G RAM G)।
➤ दैनिक विज्ञान
-
भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन, ऑक्सीकरण एवं अपचयन अभिक्रियाएँ, उत्प्रेरक।
-
धातु, अधातु एवं इनके प्रमुख यौगिक, सामान्य जीवन में प्रयुक्त कुछ महत्वपूर्ण यौगिक।
-
कार्बन तथा कार्बन के महत्वपूर्ण यौगिक, हाइड्रोकार्बन, कार्बन के अपररूप, क्लोरो-फ्लुओरोकार्बन या फ्रियॉन, सी.एन.जी., बहुलक, साबुन एवं अपमार्जक।
-
प्रकाश का परावर्तन व इसके नियम, प्रकाश का वर्ण विक्षेपण, लेंस के प्रकार, दृष्टि दोष तथा उसका निवारण।
-
अंतरिक्ष एवं सूचना प्रौद्योगिकी, भारत का अंतरिक्ष अनुसंधान कार्यक्रम।
-
आनुवांशिकी से सम्बन्धित सामान्य शब्दावली, मेंडल के आनुवंशिकता के नियम, गुणसूत्रों की संरचना, न्यूक्लिक अम्ल, प्रोटीन संश्लेषण का केन्द्रीय सिद्धान्त, मनुष्य में लिंग निर्धारण।
-
पर्यावरण अध्ययन: पारिस्थितिकी तन्त्र की संरचना, पारिस्थितिकी तन्त्र के जैविक घटक, पारिस्थितिकी तंत्र में ऊर्जा प्रवाह, जैव भू रसायनिक चक्र।
-
जैव प्रौद्योगिकी: सामान्य जानकारी, जैव-पेटेन्ट, नई पादप किस्मों का विकास, ट्रांसजेनिक जीव या पराजीवी जीव।
-
जन्तुओं का आर्थिक महत्व, पादपों का आर्थिक महत्व।
-
रक्तसमूह, रक्ताधान, आर.एच. कारक, रोगाणु तथा मानव स्वास्थ्य, कुपोषण तथा मानव स्वास्थ्य, मानव रोग: कारण एवं निवारण।
➤ तार्किक विवेचन एवं गणित
-
रक्त संबंध,
-
संख्या श्रेणी,
-
अक्षर श्रेणी,
-
घड़ी,
-
कैलेंडर
-
लघुतम समापवर्त्य एवं महत्तम समापवर्त्य, औसत, लाभ-हानि, प्रतिशत, साधारण ब्याज, चक्रवृद्धि ब्याज, अनुपात-समानुपात।
-
समय, चाल, दूरी, कार्य एवं समय।
-
त्रिभुज, वृत्त, दीर्घवृत्त, आयत, गोले और बेलन का क्षेत्रफल।
-
गोले, बेलन, घन और शंकु का आयतन।
-
आंकड़ों का चित्रों द्वारा निरुपण (आलेख, स्तंभचित्र, वृत्तचित्र, रेखा आलेख, आदि)।
-
कोड और डिकोड
-
बैठने की व्यवस्था
-
मानसिक योग्यता और विश्लेषणात्मक योग्यता
➤ समसामयिक घटनाएं
-
राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, प्रौद्योगिकी भौगोलिक, पारिस्थितिकी, खेल-कूद, आदि क्षेत्रों की राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रमुख समसामयिक घटनाएं।
-
प्रसिद्ध व्यक्तित्व।
-
राजस्थान राज्य एवं राष्ट्रीय कार्यक्रम एवं नीतियां।
-
नागरिक कर्तव्य: मूल कर्त्तव्य एवं नैतिक मूल्य।
-
राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम के अध्युपाय) अधिनियम, 2022 के मुख्य प्रावधान।
➤ जन स्वास्थ्य
-
प्राथमिक चिकित्सा (First aid) की बुनियादी बातें, कार्डियोपल्मोनरी पुनर्जीवन (CPR)।
-
नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के प्रकार और उनसे बचाव के उपाय।
-
युवाओं की शारीरिक और मानसिक फिटनेस।
-
सोशल मीडिया की लत से संबंधित स्वास्थ्य जोखिम एवं निवारक उपाय।
➤ कंप्यूटर की जानकारी
-
कंप्यूटर की विशेषताएं और उपयोग।
-
मेमोरी (रेम, रोम) फ़ाइल सिस्टम, इनपुट और आउटपुट डिवाइस सहित कंप्यूटर संगठन।
-
एमएस ऑफिस (एमएस वर्ड, एमएस एक्सेल/स्प्रेडशीट, एमएस पॉवरपॉइंट की जानकारी)।
➤ सामान्य हिन्दी (Language Knowledge)
-
संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, अव्यय, क्रिया।
-
सन्धि और संधि विच्छेद।
-
सामासिक पदों की रचना और समास-विग्रह।
-
उपसर्ग।
-
प्रत्यय।
-
पर्यायवाची शब्द।
-
विपरीतार्थक (विलोम) शब्द।
-
अनेकार्थक शब्द।
-
शब्द-युग्म।
-
शब्द-शुद्धि: अशुद्ध शब्दों का शुद्धीकरण।
-
वाक्य-शुद्धि: अशुद्ध वाक्यों का शुद्धीकरण।
-
वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द।
-
मुहावरे और लोकोक्तियाँ।
-
अंग्रेजी के पारिभाषिक (तकनीकी) शब्दों के समानार्थक हिन्दी शब्द।
-
कार्यालयी पत्रों से सम्बन्धित ज्ञान, कार्यालय आदेश, परिपत्र, अधिसूचना, अर्द्धशासकीय पत्र, निविदा, प्रेस विज्ञप्ति।
➤ General English
-
Tenses/Sequence of Tenses.
-
Voice: Active and Passive.
-
Narration: Direct and Indirect.
-
Use of Articles and Determiners.
-
Use of Prepositions.
-
Translations of Simple (Ordinary/Common) Sentences from Hindi to English and vice-versa.
-
Glossary of official, Technical Terms (with their Hindi Versions).
-
Synonyms.
-
Antonyms.
-
One word substitution.
-
Comprehension of a given passage.
-
Knowledge of writing letters: Official, Demi Official, Informal.
OMR Sheet के महत्वपूर्ण नियम
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा OMR उत्तरपत्रक के संबंध में विशेष नियम लागू किए गए हैं।
- प्रत्येक प्रश्न के लिए पाँच विकल्प दिए जाते हैं।
- यदि अभ्यर्थी प्रश्न हल नहीं करना चाहता है तो पाँचवाँ विकल्प भरना आवश्यक है।
- प्रश्न को पूरी तरह खाली छोड़ने पर नकारात्मक अंकन लागू हो सकता है।
- OMR भरते समय केवल नीले या काले बॉल पेन का उपयोग करें।
- गोले स्पष्ट और पूर्ण रूप से भरें।
Rajasthan CET Senior Secondary Exam 2026 राजस्थान की विभिन्न सरकारी भर्तियों में प्रवेश का महत्वपूर्ण माध्यम है। परीक्षा का सिलेबस व्यापक है, लेकिन सही रणनीति, नियमित अध्ययन और निरंतर अभ्यास के माध्यम से इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को विषयवार तैयारी के साथ-साथ मॉक टेस्ट और रिवीजन पर विशेष ध्यान देना चाहिए ताकि परीक्षा में अधिकतम अंक प्राप्त किए जा सकें।
