Supreme Court Junior Court Assistant Recruitment 2026: 250 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 अक्टूबर से शुरू

Supreme Court of India Junior Court Assistant Recruitment 2026: सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने Junior Court Assistant (JCA) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती के तहत 250 संभावित रिक्त पदों पर योग्य भारतीय नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

Junior Court Assistant पद Group-B Non-Gazetted है और इसे Pay Matrix Level-6 में रखा गया है। चयनित उम्मीदवारों को ₹35,400 के प्रारंभिक बेसिक पे के साथ नियमानुसार अन्य भत्ते दिए जाएंगे। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी और अभ्यर्थी 28 अक्टूबर 2026 रात 11:55 बजे तक आवेदन कर सकेंगे।

Supreme Court Junior Court Assistant Recruitment 2026: मुख्य जानकारी

विवरण जानकारी
भर्ती संस्था Supreme Court of India
पद का नाम Junior Court Assistant (JCA)
पदों की संख्या 250 संभावित
पद का प्रकार Group-B Non-Gazetted
पे मैट्रिक्स Level-6
प्रारंभिक बेसिक पे ₹35,400/-
आवेदन माध्यम Online
आवेदन शुरू 7 अक्टूबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2026, रात 11:55 बजे
परीक्षा का संभावित दिन 20 नवंबर 2026
आधिकारिक वेबसाइट sci.gov.in

Supreme Court Junior Court Assistant Vacancy 2026

सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार Junior Court Assistant के 250 पदों पर भर्ती के लिए पैनल तैयार किया जाएगा। रिक्त पदों की संख्या प्रशासनिक आवश्यकता और Registry की जरूरत के अनुसार बदली जा सकती है।

शैक्षणिक योग्यता

Junior Court Assistant पद के लिए उम्मीदवार के पास भारत में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री (Bachelor’s Degree) होनी चाहिए।

इसके साथ उम्मीदवार को कंप्यूटर संचालन का ज्ञान होना आवश्यक है तथा कंप्यूटर पर न्यूनतम 35 शब्द प्रति मिनट (35 w.p.m.) की टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए।

योग्यता एक नजर में

  • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Graduation
  • कंप्यूटर का ज्ञान
  • कंप्यूटर पर 35 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड

Supreme Court JCA Recruitment 2026: आयु सीमा

आयु की गणना 1 सितंबर 2026 को की जाएगी।

वर्ग आयु सीमा
न्यूनतम आयु 18 वर्ष
अधिकतम आयु 30 वर्ष
SC/ST/OBC-NCL/दिव्यांग/Ex-Servicemen नियमानुसार छूट
Freedom Fighters के Dependents अधिकतम 5 वर्ष अतिरिक्त छूट
Supreme Court Registry के Departmental Candidates ऊपरी आयु सीमा नहीं

अन्य सरकारी विभागों, Public Sector Undertakings और Nationalized Banks आदि में कार्यरत उम्मीदवारों को आयु सीमा में कोई अतिरिक्त छूट नहीं दी जाएगी।

Supreme Court JCA Recruitment 2026 चयन प्रक्रिया

Junior Court Assistant भर्ती में उम्मीदवारों को अलग-अलग चरणों से गुजरना होगा। चयन प्रक्रिया में Objective Type Test, Typing Speed Test, Descriptive Written Test और Interview शामिल हैं।

चरण परीक्षा अवधि अधिकतम अंक
1 Objective Type Test 1.5 घंटे 100
2 Typing Speed Test 25 मिनट 50
3 Written Test (Descriptive) 2 घंटे 100
4 Interview — 25

Objective Type Test: पहले चरण में 100 प्रश्नों का Objective Type Test होगा। इसमें कुल 100 अंक होंगे।

परीक्षा में विषयवार प्रश्न इस प्रकार होंगे:

विषय प्रश्न
General English सहित Comprehension 20
General Aptitude 15
General Knowledge 15
Constitution of India में Judiciary से संबंधित प्रावधान 15
Supreme Court Rules, 2013 10
Supreme Court Officers and Servants Rules, 1961 10
Computer Knowledge 15
कुल 100

Objective Test में न्यूनतम 50 अंक प्राप्त करना आवश्यक है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की Negative Marking होगी।

Typing Speed Test

Typing Speed Test कंप्यूटर पर English Language में होगा। उम्मीदवार को कम से कम 35 शब्द प्रति मिनट की गति प्राप्त करनी होगी।

इस टेस्ट के लिए अधिकतम 50 अंक निर्धारित हैं और न्यूनतम 25 अंक प्राप्त करना जरूरी है। टाइपिंग में कुल शब्दों के 3 प्रतिशत तक गलतियां अनुमत हैं।

Written Test

Typing Speed Test में सफल उम्मीदवारों का Descriptive Written Test होगा। यह परीक्षा English Language में होगी और इसमें:

  • Comprehension Passage
  • Precis Writing
  • Essay Writing

शामिल होंगे।

इस परीक्षा की अवधि 2 घंटे और अधिकतम अंक 100 हैं। न्यूनतम qualifying marks 50 हैं।

Interview

सभी निर्धारित परीक्षाओं में सफल उम्मीदवारों को Interview के लिए बुलाया जाएगा। Interview के 25 अंक निर्धारित हैं और इसमें न्यूनतम 13 अंक प्राप्त करना आवश्यक है।

परीक्षा में शॉर्टलिस्टिंग का नियम

यदि Objective Type Test में बड़ी संख्या में उम्मीदवार न्यूनतम 50 अंक या उससे अधिक प्राप्त करते हैं, तो मेरिट के आधार पर लगभग 1:10 के अनुपात में उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद Typing Speed Test और Descriptive Written Test में सफल उम्मीदवारों में से लगभग 1:3 के अनुपात में Interview के लिए उम्मीदवारों को रखा जाएगा।

आवेदन शुल्क

श्रेणी आवेदन शुल्क
General/Unreserved ₹1,500 + Bank Charges
SC/ST/OBC-NCL/Ex-Servicemen/PwD ₹750 + Bank Charges

आवेदन शुल्क का भुगतान केवल Online Mode से किया जा सकेगा। एक बार जमा किया गया शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।

Supreme Court JCA Recruitment 2026 आवेदन तिथि

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की महत्वपूर्ण तिथियां इस प्रकार हैं:

कार्यक्रम तिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू 7 अक्टूबर 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2026, रात 11:55 बजे
Objective Type Test 20 नवंबर 2026 (संभावित)
Answer Key 22 नवंबर 2026 (संभावित)
Answer Key पर आपत्ति 22 से 23 नवंबर 2026

परीक्षा केंद्र

Objective Type Test का आयोजन Annexure-A में निर्धारित शहरों में किया जाएगा। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को परीक्षा शहरों के लिए अपनी पसंद का क्रम देना होगा। हालांकि प्रशासनिक कारणों से उम्मीदवार को किसी अन्य शहर में भी परीक्षा के लिए भेजा जा सकता है।

Typing Speed Test और Descriptive Written Test Delhi/NCR में आयोजित होंगे, जबकि Interview दिल्ली में Online या Physical Mode में आयोजित किया जा सकता है।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों को आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी। इनमें मुख्य रूप से:

  • हाल की Photograph
  • Signature
  • 10वीं की Certificate
  • 12वीं की Certificate
  • Graduation Certificate
  • Category/Caste Certificate, यदि लागू हो
  • Disability Certificate, यदि लागू हो

शामिल हैं। उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म Final Submit करने से पहले सभी जानकारी अच्छी तरह जांच लेनी चाहिए, क्योंकि आवेदन जमा करने के बाद उसमें संशोधन नहीं किया जा सकेगा।

Supreme Court Junior Court Assistant Recruitment 2026 में आवेदन कैसे करें?

योग्य उम्मीदवार Supreme Court of India की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

आवेदन की प्रक्रिया सामान्य रूप से इस प्रकार रहेगी:

  1. Supreme Court की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. Recruitment सेक्शन में Junior Court Assistant Recruitment 2026 का लिंक खोलें।
  3. Online Registration करें।
  4. आवेदन फॉर्म में आवश्यक जानकारी भरें।
  5. Photograph, Signature और जरूरी Documents अपलोड करें।
  6. अपनी Category और अन्य विवरण ध्यानपूर्वक जांचें।
  7. निर्धारित Application Fee का Online Payment करें।
  8. Application Form को Final Submit करें।
  9. आवेदन का Printout निकालकर सुरक्षित रख लें।
  10. Application Number को भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

महत्वपूर्ण निर्देश

उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी नवीनतम जानकारी के लिए Supreme Court की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहना चाहिए। Admit Card डाक के माध्यम से नहीं भेजे जाएंगे। उम्मीदवारों को इसे वेबसाइट से Online Download करना होगा।

एक उम्मीदवार द्वारा एक से अधिक आवेदन किए जाने की स्थिति में अंतिम Application Number वाला सबसे बाद में जमा किया गया आवेदन ही स्वीकार किया जाएगा। किसी भी चरण में गलत जानकारी, गलत दस्तावेज या फर्जी जानकारी पाए जाने पर उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।

Supreme Court Junior Court Assistant Recruitment 2026 Important Links

महत्वपूर्ण लिंक लिंक
Online Application Form Active Soon
Official Notification PDF Click Here
Supreme Court Official Website sci.gov.in

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top