Rajasthan ANM Training 2026-27: 1650 सीटों पर आवेदन, योग्यता, आयु सीमा और पूरी जानकारी

Rajasthan ANM Training 2026-27: राजस्थान चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण पाठ्यक्रम सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए संक्षिप्त विज्ञप्ति जारी कर दी है। विभाग की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार राजस्थान के राजकीय प्रशिक्षण केन्द्रों में 1650 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।

Rajasthan ANM Training 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 अगस्त 2026 से शुरू होगी। योग्य महिला अभ्यर्थी निर्धारित आवेदन पत्र के माध्यम से 7 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकती हैं। आवेदन पत्र संबंधित जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) के कार्यालय में जमा करना होगा। निदेशालय को सीधे भेजे गए आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।

Rajasthan ANM Training 2026-27: Overview

विवरण जानकारी
विभाग चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, राजस्थान
प्रशिक्षण का नाम महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण पाठ्यक्रम
सत्र 2026-27
कुल सीटें 1650
आवेदन शुरू 24 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 7 सितंबर 2026
न्यूनतम योग्यता Senior Secondary उत्तीर्ण
आयु सीमा 17 से 34 वर्ष
SC/ST/OBC आयु छूट 5 वर्ष
प्रशिक्षण अवधि 2 वर्ष
आवेदन शुल्क ₹20
SC/ST शुल्क निःशुल्क
चयन प्रक्रिया जिला स्तरीय मेरिट एवं Counselling

Rajasthan ANM Training 2026-27 के लिए आवेदन शुरू

राजस्थान चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवायें निदेशालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण पाठ्यक्रम सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन 24 अगस्त 2026 से 7 सितंबर 2026 तक किए जा सकेंगे। अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में संबंधित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के कार्यालय में जमा करना होगा।

Rajasthan ANM Training 2026-27 में कितनी सीटें हैं?

इस प्रशिक्षण सत्र के लिए कुल 1650 सीटें निर्धारित की गई हैं। राजकीय प्रशिक्षण केन्द्रों में उपलब्ध सीटों के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Rajasthan ANM Training 2026-27 Qualification

Rajasthan ANM Training 2026-27 के लिए अभ्यर्थी का Senior Secondary परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

शैक्षणिक योग्यता के संबंध में मुख्य शर्तें इस प्रकार हैं:

  • माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान, अजमेर से Senior Secondary परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
  • अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड की समकक्ष परीक्षा भी विभागीय अनुदेशिका के अनुसार मान्य होगी।

Rajasthan ANM Training 2026-27 Age Limit

अभ्यर्थी की आयु 31 दिसंबर 2026 को:

  • 17 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।
  • 34 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

SC, ST तथा OBC वर्ग की अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। आयु प्रमाण के लिए Secondary परीक्षा की अंकतालिका/प्रमाण पत्र मान्य होगा।

Rajasthan ANM Training 2026-27 में आरक्षण

राजस्थान राज्य के आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आरक्षण दिया जाएगा। आरक्षण का लाभ लेने के लिए राजस्थान के सक्षम अधिकारी द्वारा जारी संबंधित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। विज्ञप्ति के अनुसार OBC, EWS और MBC प्रमाण पत्र एक वर्ष से अधिक पुराना नहीं होना चाहिए। इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, विधवा, तलाकशुदा, निःशक्तजन तथा विभागीय चतुर्थ श्रेणी महिला अभ्यर्थियों को विस्तृत विज्ञप्ति के अनुसार आरक्षण दिया जाएगा।

Rajasthan ANM Training 2026-27 Course Duration

महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण पाठ्यक्रम की अवधि 2 वर्ष होगी।

प्रशिक्षण अवधि में:

  • 18 माह का प्रशिक्षण
  • 6 माह की Internship

शामिल होगी। यह अवधि विज्ञप्ति जारी होने की तारीख को नवीनतम जारी अनुदेशिका के अनुसार निर्धारित की गई है।

Rajasthan ANM Training 2026-27 Selection Process

इस प्रशिक्षण में अभ्यर्थियों का चयन जिला स्तरीय मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद संबंधित जिला मुख्यालय पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) के स्तर पर Counselling के माध्यम से चयन प्रक्रिया पूरी होगी। अभ्यर्थियों को ध्यान रखना होगा कि निदेशालय को भेजे गए आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा। ऐसे आवेदन स्वतः ही अस्वीकार माने जाएंगे।

Rajasthan ANM Training 2026-27 Application Fee

आवेदन पत्र के साथ संबंधित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के नाम देय ₹20 का Postal Order आवेदन शुल्क के रूप में संलग्न करना होगा। SC और ST वर्ग की अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क निःशुल्क रहेगा।

Rajasthan ANM Training 2026-27 Application Form कहाँ जमा करें?

अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र अपने संबंधित जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में जमा करना होगा।

आवेदन पत्र निम्न माध्यमों से भेजे जा सकते हैं:

  • Registered Post
  • Ordinary Post
  • Speed Post
  • व्यक्तिगत रूप से

आवेदन पत्र 7 सितंबर 2026 तक संबंधित कार्यालय में प्रस्तुत किए जा सकते हैं।

जरूरी बात: आवेदन पत्र निदेशालय, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवायें, राजस्थान जयपुर को सीधे नहीं भेजना है। विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया है कि निदेशालय को भेजे गए आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।

Rajasthan ANM Training 2026-27 Stipend

प्रशिक्षण के लिए चयनित अभ्यर्थियों को नियमानुसार Stipend (स्टाईफण्ड) दिया जाएगा। स्टाईपेंड का भुगतान संबंधित नियमों के अनुसार किया जाएगा।

Rajasthan ANM Training 2026-27 Important Dates

Event Date
Official Notification Date 17 अगस्त 2026
Application Start Date 24 अगस्त 2026
Last Date to Apply 7 सितंबर 2026
Training Session 2026-27

Rajasthan ANM Training 2026-27 Official Notification

Rajasthan ANM Training 2026-27 से संबंधित विस्तृत विज्ञप्ति एवं अन्य जानकारी चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
Rajasthan Health Department Official Website

Rajasthan ANM Training 2026-27: महत्वपूर्ण बातें

  • 1650 सीटों पर प्रवेश होगा।
  • आवेदन 24 अगस्त 2026 से शुरू होंगे।
  • आवेदन की अंतिम तिथि 7 सितंबर 2026 है।
  • न्यूनतम योग्यता Senior Secondary है।
  • आयु सीमा 17 से 34 वर्ष है।
  • SC/ST/OBC अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट मिलेगी।
  • सामान्य आवेदन शुल्क ₹20 है।
  • SC/ST अभ्यर्थियों के लिए आवेदन निःशुल्क है।
  • चयन जिला स्तरीय मेरिट एवं Counselling के आधार पर होगा।
  • प्रशिक्षण की अवधि 2 वर्ष होगी।
  • चयनित अभ्यर्थियों को नियमानुसार Stipend दिया जाएगा।
  • आवेदन संबंधित CMHO कार्यालय में जमा करना होगा।

Rajasthan ANM Training 2026-27 Important Links

विवरण Link
Official Notification Click Here
Application Form 24 अगस्त 2026 Start
Official Website https://rajswasthya.rajasthan.gov.in/

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top