Rajasthan PTET Counselling 2026: 2nd काउंसलिंग शेड्यूल जारी, यहां देखें पूरी प्रक्रिया

Rajasthan PTET Counselling 2026: राजस्थान पीटीईटी 2026 परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU), कोटा ने PTET Counselling 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही प्रथम चरण की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन तिथि, ₹5,000 काउंसलिंग फीस, कॉलेज चॉइस फिलिंग, सीट अलॉटमेंट, ₹22,000 फीस जमा करने, दस्तावेज अपलोड, रिपोर्टिंग तथा Upward Movement का पूरा कार्यक्रम जारी किया गया है।

इसके अलावा अब विश्वविद्यालय द्वारा PTET 2026 Second Counselling का संशोधित कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार द्वितीय चरण की अलॉटमेंट सूची 16 अगस्त 2026 को जारी की जाएगी। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को फीस भुगतान, दस्तावेज अपलोड और कॉलेज रिपोर्टिंग की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

यदि आपने Rajasthan PTET 2026 परीक्षा उत्तीर्ण की है और B.Ed. कॉलेज में प्रवेश लेना चाहते हैं, तो आपको निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी करनी होगी। काउंसलिंग में भाग नहीं लेने या समय पर रिपोर्टिंग नहीं करने वाले अभ्यर्थियों का प्रवेश निरस्त हो सकता है। इसलिए सभी महत्वपूर्ण तिथियों और नियमों की जानकारी पहले से जान लेना आवश्यक है।

Rajasthan PTET Counselling 2026 Overview

राजस्थान पीटीईटी 2026 काउंसलिंग पूरी तरह ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। सभी पात्र अभ्यर्थियों को आधिकारिक पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद कॉलेजों के विकल्प (Choice Filling) भरने होंगे और मेरिट, श्रेणी (Category), संकाय (Faculty) तथा भरे गए कॉलेज विकल्पों के आधार पर कॉलेज आवंटित किए जाएंगे।

Particular Details
Exam Name Rajasthan PTET Counselling 2026
Conducting University Vardhman Mahaveer Open University (VMOU), Kota
Course 2 Year B.Ed. / 4 Year Integrated B.A. B.Ed. & B.Sc. B.Ed.
Counselling Mode Online
Registration Start Date 04 July 2026
Official Website ptetvmou2026.in

Rajasthan PTET Counselling 2026 Important Dates

विश्वविद्यालय द्वारा जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार प्रथम चरण काउंसलिंग की महत्वपूर्ण तिथियां निम्नानुसार हैं।

क्रमांक कार्यक्रम तिथि
1 काउंसलिंग पंजीकरण एवं ₹5,000 शुल्क का ऑनलाइन भुगतान 04 जुलाई 2026 – 15 जुलाई 2026
2 B.Ed. कॉलेजों के विकल्प (Choice Filling) 06 जुलाई 2026 – 16 जुलाई 2026
3 प्रथम चरण सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 21 जुलाई 2026
4 ₹22,000 फीस भुगतान एवं दस्तावेज अपलोड 21 जुलाई 2026 – 27 जुलाई 2026
5 कॉलेज रिपोर्टिंग एवं दस्तावेज सत्यापन 21 जुलाई 2026 – 29 जुलाई 2026

यह कार्यक्रम आधिकारिक PTET 2026 काउंसलिंग समय-सारणी के अनुसार जारी किया गया है।

PTET 2026 Upward Movement Schedule

जिन अभ्यर्थियों को पहले चरण में कॉलेज आवंटित हो चुका है और वे बेहतर कॉलेज चाहते हैं, उनके लिए Upward Movement का कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है।

क्रमांक कार्यक्रम तिथि
1 अपवर्ड मूवमेंट हेतु आवेदन 30 जुलाई 2026 – 31 जुलाई 2026
2 अपवर्ड मूवमेंट रिजल्ट 03 अगस्त 2026
3 नए कॉलेज में रिपोर्टिंग 03 अगस्त 2026 – 05 अगस्त 2026
4 ऑनलाइन प्रवेश सत्यापन 03 अगस्त 2026 – 05 अगस्त 2026

Rajasthan PTET 2026 Second Counselling Schedule

अब PTET 2026 की द्वितीय चरण की काउंसलिंग को लेकर नया अपडेट सामने आया है। VMOU, कोटा द्वारा कार्यालय आदेश क्रमांक VMOU/PTET/2026/657 दिनांक 11 अगस्त 2026 जारी किया गया है। इस आदेश में सार्वजनिक हित को ध्यान में रखते हुए द्वितीय चरण की काउंसलिंग की तिथियों में अभिवृद्धि की गई है।

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार PTET 2026 Second Counselling की द्वितीय चरण अलॉटमेंट सूची 16 अगस्त 2026 को जारी की जाएगी। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को ₹22,000 फीस जमा करने, दस्तावेज अपलोड करने और आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग करनी होगी।

Rajasthan PTET 2026 Second Counselling Important Dates

क्रमांक कार्यक्रम संशोधित तिथि
1 आवेदन में संशोधन मय ₹500 शुल्क ऑनलाइन जमा 07 अगस्त 2026 से 13 अगस्त 2026 शाम 5:00 बजे तक
2 नवीन काउंसलिंग पंजीयन एवं ₹5,000 शुल्क ऑनलाइन जमा 07 अगस्त 2026 से 13 अगस्त 2026 शाम 5:00 बजे तक
3 B.Ed. कॉलेजों के विकल्प भरना/विकल्पों में संशोधन 07 अगस्त 2026 से 13 अगस्त 2026 रात 10:00 बजे तक
4 द्वितीय चरण अलॉटमेंट सूची 16 अगस्त 2026
5 ₹22,000 शुल्क भुगतान एवं दस्तावेज अपलोड 17 अगस्त 2026 से 22 अगस्त 2026 तक
6 आवंटित कॉलेज में स्वयं उपस्थित होकर रिपोर्टिंग 17 अगस्त 2026 से 22 अगस्त 2026 तक
7 कॉलेज द्वारा दस्तावेज सत्यापन एवं ऑनलाइन सत्यापन 17 अगस्त 2026 से 22 अगस्त 2026 तक
8 प्रोविजनल प्रवेश स्लिप प्राप्त करना 18 अगस्त 2026 से 23 अगस्त 2026 तक

PTET 2026 Second Counselling में कौन ले सकता है भाग?

द्वितीय चरण की काउंसलिंग में अलग-अलग श्रेणी के अभ्यर्थियों को भाग लेने का अवसर दिया गया है।

  • ऐसे अभ्यर्थी जिन्हें प्रथम चरण में कोई कॉलेज आवंटित नहीं हुआ है तथा वे पूर्व में भरे गए कॉलेज विकल्पों को यथावत रखते हैं, वे उन्हीं पूर्व विकल्पों के साथ द्वितीय चरण की काउंसलिंग के लिए पात्र होंगे।
  • पूर्व में पंजीकृत ऐसे अभ्यर्थी जिन्हें कॉलेज आवंटित नहीं हुआ है और वे अपने कॉलेज विकल्पों में बदलाव करना चाहते हैं, वे ₹200 शुल्क जमा करके द्वितीय चरण की काउंसलिंग में विकल्प बदल सकते हैं।
  • प्रथम काउंसलिंग में कॉलेज आवंटित होने के बावजूद कॉलेज में रिपोर्टिंग नहीं करने वाले अभ्यर्थी ₹500 शुल्क जमा करके द्वितीय चरण की काउंसलिंग में शामिल हो सकते हैं। इसमें वे अभ्यर्थी भी शामिल हैं जिन्होंने प्रथम वर्ष की ₹22,000 फीस जमा की हो या नहीं की हो

PTET Second Allotment के बाद क्या करना होगा?

16 अगस्त 2026 को द्वितीय चरण की अलॉटमेंट सूची जारी होने के बाद जिन अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटित होगा, उन्हें निर्धारित समय में प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। चयनित अभ्यर्थियों को 17 अगस्त से 22 अगस्त 2026 के बीच ₹22,000 फीस का ऑनलाइन भुगतान करना होगा तथा आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इसके बाद इसी अवधि में आवंटित B.Ed. कॉलेज में स्वयं उपस्थित होकर रिपोर्टिंग करनी होगी।

कॉलेज द्वारा अभ्यर्थी के दस्तावेजों का सत्यापन एवं अधिकृत पोर्टल पर ऑनलाइन सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद अभ्यर्थी 18 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक अपने लॉगिन के माध्यम से Provisional Admission Slip प्राप्त कर सकेंगे।

Rajasthan PTET Counselling 2026 Registration Fee

ऑनलाइन काउंसलिंग में भाग लेने के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी को निर्धारित शुल्क जमा करना होगा।

विवरण शुल्क
Counselling Registration Fee ₹5,000
College Allotment Fee ₹22,000

₹5,000 का काउंसलिंग शुल्क प्रवेश मिलने पर कुल पाठ्यक्रम शुल्क में समायोजित किया जाएगा।

Rajasthan PTET Counselling Process 2026

PTET 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी।

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें।
  • ₹5,000 काउंसलिंग शुल्क जमा करें।
  • अपनी पसंद के B.Ed. कॉलेजों की चॉइस भरें।
  • कॉलेज अलॉटमेंट रिजल्ट देखें।
  • चयन होने पर ₹22,000 फीस जमा करें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • निर्धारित तिथि पर कॉलेज में रिपोर्टिंग करें।
  • कॉलेज द्वारा दस्तावेज सत्यापन के बाद प्रवेश प्रक्रिया पूरी होगी।

Rajasthan PTET Counselling 2026 Important Links

विवरण लिंक
PTET 2026 Counselling Registration Click Here
College Allotment Result Click Here
Allotment Letter Download Click Here
College List Click Here
Upward Movement Apply Click Here
Official Counselling Notification (PDF) Click Here
Official Website PTET 2026 Official Website

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top