Rajasthan LDC Bharti 2026: Answer Key

Rajasthan LDC Bharti 2026 राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा आयोजित वर्ष 2026 की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक है। इस भर्ती के माध्यम से लिपिक ग्रेड-II (LDC) एवं कनिष्ठ सहायक (Junior Assistant) के कुल 10,644 पदों पर भर्ती की जा रही है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जनवरी से 13 फरवरी 2026 तक आमंत्रित किए गए थे। भर्ती परीक्षा 05 जुलाई 2026 को सफलतापूर्वक आयोजित की गई, जिसके बाद बोर्ड ने Question Paper एवं Official Answer Key जारी कर दी है। अब अभ्यर्थियों को Final Answer Key, Cut Off और Result का इंतजार है।

आपको Rajasthan LDC Recruitment 2026 से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी एक ही स्थान पर मिलेगी, जिसमें Notification, Vacancy, Eligibility, Age Limit, Qualification, Application Fee, Selection Process, Exam Pattern, Syllabus, Admit Card, Exam City, Question Paper, Answer Key, Result, Salary, Documents तथा महत्वपूर्ण लिंक शामिल हैं।

Rajasthan LDC Recruitment 2026 Overview

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
भर्ती का नाम लिपिक ग्रेड-II / कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती 2026
कुल पद 10,644
परीक्षा तिथि 05 जुलाई 2026
परीक्षा मोड Offline (OMR)
Answer Key जारी
Question Paper जारी
Result जल्द जारी होगा
आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in

Rajasthan LDC Vacancy Details 2026 (पद-वार विवरण)

आरएसएसबी (RSSB) द्वारा कुल 10,644 पदों के लिए भर्ती का विवरण इस प्रकार है:

  • कनिष्ठ सहायक (Junior Assistant): 10,554 पद

  • लिपिक ग्रेड-II (Clerk Grade-II): 90 पद

नोट: कनिष्ठ सहायक और क्लर्क के पद राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC), प्रशासनिक सुधार विभाग, कृषि विपणन बोर्ड, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड जैसे विभिन्न विभागों में भरे जाएंगे।

Eligibility Criteria (पात्रता एवं योग्यता)

राजस्थान एलडीसी भर्ती 2026 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित योग्यताएं होना आवश्यक है:

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  • उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (Senior Secondary) पास होना चाहिए।

  • कंप्यूटर डिप्लोमा/कोर्स: O Level, RSCIT, COPA, NIELIT या कंप्यूटर में कोई मान्यता प्राप्त डिप्लोमा/डिग्री होनी चाहिए।

  • Rajasthan CET Exam: राजस्थान समान पात्रता परीक्षा (CET – 10+2 Secondary Level) उत्तीर्ण की हुई होनी आवश्यक है।

आयु सीमा (Age Limit)

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष

  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष

नोट: राजस्थान सरकार के नियमानुसार आरक्षित श्रेणियों (SC, ST, OBC, MBC, EWS और PwD) को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।

महत्वपूर्ण तिथियां / आवेदन शुल्क

महत्वपूर्ण तिथियां

  • अधिसूचना जारी (Notification): 12 जनवरी 2026
  • आवेदन तिथि: 15 जनवरी – 13 फरवरी 2026
  • लिखित परीक्षा तिथि: 5 जुलाई 2026
  • आंसर की / रिजल्ट: 24 जुलाई 2026

आवेदन शुल्क

राजस्थान के One Time Registration (OTR) नियम के तहत आवेदन शुल्क निम्नलिखित है:

  • सामान्य / ओबीसी (क्रीमी लेयर): ₹600

  • ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) / EWS / SC / ST / दिव्यांगजन: ₹400

Selection Process (चयन प्रक्रिया)

Rajasthan LDC Bharti 2026 में अंतिम चयन के लिए कुल 3 चरण निर्धारित किए गए हैं:

  1. लिखित परीक्षा (Phase-I Written Examination)

  2. टाइपिंग एवं स्पीड टेस्ट (Phase-II Skill Test/Typing)

  3. दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification – DV) और मेडिकल परीक्षा

Exam Pattern & Syllabus (परीक्षा पैटर्न और सिलेबस)

लिखित परीक्षा में दो पेपर होते हैं। दोनों पेपर ऑब्जेक्टिव (MCQ) टाइप के होते हैं:

Phase 1: Written Exam Pattern
पेपर विषय (Subject) समय अंक (Marks)
Paper 1 सामान्य ज्ञान (GK), दैनिक विज्ञान (Daily Science) एवं गणित (Mathematics) 3 घंटे 100 अंक
Paper 2 सामान्य हिंदी एवं अंग्रेजी (General Hindi & English) 3 घंटे 100 अंक
Phase 2: Typing Test (Skill Test)

लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया जाता है:

  • हिंदी टाइपिंग एवं दक्षता परीक्षण: 25 अंक

  • अंग्रेजी टाइपिंग एवं दक्षता परीक्षण: 25 अंक

Rajasthan LDC Salary Details (वेतनमान)

राजस्थान एलडीसी / जूनियर असिस्टेंट पद के लिए पे-मैट्रिक्स Level-5 (L-5) लागू होता है।

  • प्रोबेशन काल में वेतन: लगभग ₹14,600 प्रति माह (फिक्स्ड पे)

  • प्रोबेशन पूरा होने के बाद: बेसिक पे ₹20,800 + महंगाई भत्ता (DA), HRA व अन्य सरकारी भत्ते मिलाकर शुरुआती इन-हैंड सैलरी लगभग ₹28,000 – ₹34,000 प्रति माह होती है।

RSSB LDC Bharti 2026: Answer Key & Question Papers

विवरण लिंक / स्थिति
Rajasthan LDC Paper-I (Answer Key & Question Papers) Available
Rajasthan LDC Paper-II (Answer Key & Question Papers) Available

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top