Rajasthan High Court Stenographer Recruitment 2026 | Apply Online

Rajasthan High Court Stenographer Recruitment 2026: राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर द्वारा जिला न्यायालयों में स्टेनोग्राफर ग्रेड-III (हिन्दी/अंग्रेजी) तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों (स्थाई लोक अदालतों सहित) में स्टेनोग्राफर ग्रेड-II (हिन्दी) के रिक्त पदों पर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2026 के माध्यम से सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।

इस भर्ती के लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 22 जुलाई 2026 से 10 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में शॉर्टहैंड टेस्ट, कम्प्यूटर टेस्ट तथा इंटरव्यू शामिल हैं। चयनित अभ्यर्थियों को परिवीक्षा अवधि में ₹23,700 प्रतिमाह फिक्स पारिश्रमिक तथा परिवीक्षा सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर Pay Matrix Level L-10 (₹33,800–₹1,06,700) के अनुसार वेतन मिलेगा।

राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 से जुड़ी आवेदन तिथि, योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, वेतन, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, परीक्षा केंद्र, महत्वपूर्ण निर्देश एवं अन्य सभी आवश्यक जानकारी विस्तार से दी गई है।

इस भाग में क्या पढ़ेंगे

Rajasthan High Court Stenographer Recruitment 2026 Overview

विषय विवरण
भर्ती संस्था राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर
भर्ती का नाम राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती 2026
परीक्षा का प्रकार संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा
पद स्टेनोग्राफर ग्रेड-III (हिन्दी/अंग्रेजी), स्टेनोग्राफर ग्रेड-II (हिन्दी)
नौकरी का स्थान राजस्थान
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आवेदन तिथि 22 जुलाई 2026 (दोपहर 1:00 बजे)
10 अगस्त 2026 (शाम 5:00 बजे)
आधिकारिक संस्था राजस्थान उच्च न्यायालय

Rajasthan High Court Stenographer Bharti 2026: Important Dates and Application Fee

Important Dates

  • आधिकारिक विज्ञापन जारी: 17 जुलाई 2026
  • ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ: 22 जुलाई 2026 (दोपहर 1:00 बजे)
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 10 अगस्त 2026 (शाम 5:00 बजे)
  • परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 11 अगस्त 2026 (शाम 5:00 बजे)
  • संभावित परीक्षा माह: सितम्बर 2026

Application Fee

  • सामान्य / OBC (Creamy Layer) / MBC (Creamy Layer) / अन्य राज्य के अभ्यर्थी: ₹750/-
  • OBC (NCL) / MBC (NCL) / EWS (राजस्थान): ₹600/-
  • SC / ST / दिव्यांगजन / भूतपूर्व सैनिक (राजस्थान): ₹450/-

परीक्षा शुल्क:  ई-मित्र, CSC, नेट बैंकिंग, डेबिट या क्रेडिट कार्ड से जमा किया जा सकता है, जो कि किसी भी स्थिति में वापस या समायोजित नहीं होगा।

Rajasthan High Court Stenographer Exam Date 2026

राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा स्टेनोग्राफर ग्रेड-II एवं ग्रेड-III भर्ती 2026 की परीक्षा तिथि फिलहाल घोषित नहीं की गई है। परीक्षा की तिथि, एडमिट कार्ड जारी होने की सूचना तथा अन्य महत्वपूर्ण अपडेट राजस्थान हाई कोर्ट द्वारा बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किए जाएंगे। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर आधिकारिक नोटिफिकेशन और वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Rajasthan High Court Stenographer Vacancy 2026

राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा कुल 163 रिक्त पदों पर स्टेनोग्राफर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इन पदों को District Courts एवं District Legal Services Authorities (DLSAs) के लिए विभिन्न श्रेणियों में विभाजित किया गया है। पदवार रिक्तियों का विवरण नीचे दिया गया है।

पद का नाम Non-TSP TSP कुल पद
Stenographer Grade-III (Hindi) – District Court 130 11 141
Stenographer Grade-III (English) – District Court 9 4 13
Stenographer Grade-II (Hindi) – District Legal Services Authorities (DLSAs) (including PLAs) 7 2 9
कुल (Grand Total) 146 17 163

Rajasthan High Court Stenographer Salary 2026

राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को पहले Probationer Trainee के रूप में नियुक्त किया जाएगा।

परिवीक्षा अवधि का वेतन

विवरण राशि
परिवीक्षाधीन प्रशिक्षण अवधि 2 वर्ष
फिक्स पारिश्रमिक ₹23,700 प्रतिमाह

परिवीक्षा पूर्ण होने के बाद—

विवरण वेतन
Pay Matrix Level L-10
वेतनमान ₹33,800 – ₹1,06,700

Rajasthan High Court Stenographer Educational Qualification 2026

आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यता में से किसी एक को पूरा करना होगा।

न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता

अभ्यर्थी ने निम्न में से कोई एक परीक्षा उत्तीर्ण की हो—

  • राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की सीनियर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षा (Arts/Science/Commerce)
  • सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष परीक्षा
  • इससे उच्च शैक्षणिक योग्यता

हिन्दी एवं राजस्थानी भाषा का ज्ञान

अभ्यर्थी को—

  • देवनागरी लिपि में लिखी हिन्दी का अच्छा कार्यसाधक ज्ञान होना चाहिए।
  • राजस्थानी बोलियों का ज्ञान होना चाहिए।

Rajasthan High Court Stenographer Computer Qualification 2026

शैक्षणिक योग्यता के अतिरिक्त अभ्यर्थी के पास निम्न में से कोई एक मान्य कंप्यूटर योग्यता होना अनिवार्य है।

मान्य कंप्यूटर योग्यता
DOEACC/NIELIT का O Level या उससे उच्च प्रमाण-पत्र
COPA (Computer Operator & Programming Assistant)
DPCS (Data Preparation & Computer Software)
Computer Science / Computer Application में Diploma
Computer Science & Engineering Diploma (Government Recognized Polytechnic)
RSCIT (RKCL)
Senior Secondary में Computer Science विषय
सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष या उच्च कंप्यूटर योग्यता

महत्वपूर्ण: यदि आपके पास उपरोक्त में से कोई एक भी मान्य कंप्यूटर योग्यता नहीं है, तो आप इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।

Rajasthan High Court Stenographer Physical Fitness

अभ्यर्थी—

  • मानसिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए।
  • शारीरिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए।
  • उसमें ऐसा कोई शारीरिक या मानसिक दोष नहीं होना चाहिए जिससे सरकारी सेवा के कर्तव्यों के निर्वहन में बाधा उत्पन्न हो।

चयन होने पर सरकार द्वारा अधिकृत चिकित्सा अधिकारी का फिटनेस प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा।

RHC Stenographer Recruitment 2026: Age Limit & Selection Process

आयु सीमा

  • आयु की गणना: 01 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी।
  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष

आयु में छूट: SC/ST/OBC/MBC/EWS एवं महिला अभ्यर्थियों को 5 वर्ष, PwBD को अतिरिक्त 5 वर्ष, भूतपूर्व सैनिकों को 15 वर्ष, जबकि अन्य पात्र श्रेणियों को नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

चयन प्रक्रिया

  • चरण 1: शॉर्टहैंड टेस्ट
    • हिन्दी/अंग्रेजी (आवेदित पद के अनुसार)
    • डिक्टेशन, ट्रांसक्रिप्शन
  • चरण 2: कम्प्यूटर टेस्ट
    • स्पीड टेस्ट, एफिशिएंसी टेस्ट
  • चरण 3: इंटरव्यू (केवल क्वालिफाइंग, कोई अंक नहीं दिए जाएंगे)

अंतिम चयन: शॉर्टहैंड टेस्ट एवं कम्प्यूटर टेस्ट में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर तैयार मेरिट तथा भर्ती नियमों के अनुसार आयोजित इंटरव्यू के अधीन किया जाएगा।

Rajasthan High Court Stenographer Apply Online 2026

राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन (Online Mode) माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। ऑफलाइन, डाक, स्पीड पोस्ट या किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी आधिकारिक विज्ञापन, पात्रता एवं सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

आवेदन से पहले आवश्यक दस्तावेज

  • 10वीं एवं 12वीं की अंकतालिका
  • कम्प्यूटर योग्यता प्रमाण-पत्र
  • श्रेणी प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)
  • नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो
  • Live Photo
  • हिन्दी हस्ताक्षर
  • अंग्रेजी हस्ताक्षर
  • बाएं हाथ के अंगूठे का निशान
  • फोटो पहचान-पत्र (Front एवं Back)
  • Handwritten Declaration (PDF)

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया (Step by Step)

Step 1: Official Website पर जाएँ

  • Rajasthan High Court की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  • Recruitment → Stenographers 2026 → Online Application Portal पर क्लिक करें।

Step 2: Registration करें

  • Registration Now पर क्लिक करें।
  • मोबाइल नम्बर दर्ज कर OTP से सत्यापन करें।
  • User Name एवं Password बनाएं।
  • सफल Registration के बाद User Name SMS के माध्यम से प्राप्त होगा।

Step 3: Login करें

  • User Name एवं Password की सहायता से Login करें।

Step 4: आवेदन पत्र भरें

  • सभी व्यक्तिगत, शैक्षणिक, कम्प्यूटर योग्यता, श्रेणी, जिला प्राथमिकता एवं अन्य आवश्यक जानकारी भरें।
  • नोट: केवल Save करना Final Submission नहीं माना जाएगा।

Step 5: दस्तावेज अपलोड करें

  • निर्धारित Format एवं File Size के अनुसार सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

Step 6: आवेदन Save करें

  • सभी जानकारी जांचकर Save बटन पर क्लिक करें।

Step 7: परीक्षा शुल्क जमा करें

  • Make Payment विकल्प से ऑनलाइन शुल्क जमा करें।
  • यदि भुगतान असफल हो जाए तो बाद में Login करके पुनः शुल्क जमा किया जा सकता है।

Step 8: आवेदन का प्रिंट निकालें

  • सफल भुगतान के बाद Print Application पर क्लिक करें।
  • आवेदन का PDF डाउनलोड करें एवं भविष्य के लिए प्रिंट सुरक्षित रखें।
  • ध्यान दें: सफलतापूर्वक Submit होने पर ही Print Application उपलब्ध होगा।

Important Links

विषय विवरण
आधिकारिक वेबसाइट Rajasthan High Court
आधिकारिक नोटिफिकेशन Stenographer Recruitment 2026 Notification
ऑनलाइन आवेदन Apply Online
फॉर्म भरने के नियम Click Here
Self-Declaration Format Click Here

Rajasthan High Court Stenographer Character Requirement 2026

राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 में चयन के लिए अभ्यर्थी का चरित्र सरकारी सेवा के अनुरूप होना चाहिए। दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के समय निम्नलिखित चरित्र प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने होंगे।

प्रमाण-पत्र विवरण
संस्थान का चरित्र प्रमाण-पत्र अंतिम बार अध्ययन किए गए विद्यालय/महाविद्यालय/विश्वविद्यालय के प्रधानाचार्य/प्राचार्य/सक्षम अधिकारी द्वारा जारी।
दो अन्य चरित्र प्रमाण-पत्र आवेदन की तिथि से 6 माह से अधिक पुराने नहीं होने चाहिए तथा ऐसे दो जिम्मेदार व्यक्तियों द्वारा जारी होने चाहिए जो अभ्यर्थी के रिश्तेदार एवं विद्यालय/महाविद्यालय से संबंधित न हों।

Rajasthan High Court Stenographer Category Certificate Rules 2026

आरक्षित वर्ग का लाभ प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थियों को वैध श्रेणी प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

SC/ST Certificate

  • सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी होना चाहिए।
  • राज्य सेवाओं के लिए निर्धारित प्रारूप में मान्य होना चाहिए।

OBC / MBC Certificate

  • वैध जाति प्रमाण-पत्र आवश्यक होगा।
  • Non-Creamy Layer Certificate नियमानुसार मान्य होगा।
प्रमाण-पत्र वैधता
OBC/MBC Non-Creamy Layer Certificate 11 अगस्त 2025 से 10 अगस्त 2026 के बीच जारी।
पुराना प्रमाण-पत्र 11 अगस्त 2023 से 10 अगस्त 2025 के बीच जारी प्रमाण-पत्र निर्धारित शपथ-पत्र (Affidavit) के साथ स्वीकार किया जा सकता है।

EWS Certificate

  • वैध Income & Asset Certificate आवश्यक होगा।
प्रमाण-पत्र वैधता
EWS Certificate 01 अप्रैल 2026 से 10 अगस्त 2026 के बीच जारी।
पुराना EWS Certificate 01 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2026 के बीच जारी प्रमाण-पत्र निर्धारित शपथ-पत्र के साथ स्वीकार किया जा सकता है।

PwBD Certificate

  • सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी Disability Certificate आवश्यक होगा।
  • केवल वैध दिव्यांगता प्रमाण-पत्र धारक अभ्यर्थियों को PwBD आरक्षण का लाभ मिलेगा।
Married / Widow / Divorcee Women Certificate Rules
श्रेणी आवश्यक प्रमाण-पत्र / नियम
SC/ST विवाहित महिला पिता के नाम एवं पिता के निवास के आधार पर जारी जाति प्रमाण-पत्र ही मान्य होगा।
OBC/MBC विवाहित महिला पिता के नाम, पिता के निवास एवं पिता की आय के आधार पर जारी प्रमाण-पत्र मान्य होगा।
विधवा महिला आवेदन की अंतिम तिथि तक जारी पति का Death Certificate आवश्यक होगा।
तलाकशुदा महिला आवेदन की अंतिम तिथि तक न्यायालय द्वारा जारी Divorce Decree आवश्यक होगी।
विधवा / तलाकशुदा निर्धारित प्रारूप में Affidavit (शपथ-पत्र) भी प्रस्तुत करना होगा।

नोट: यदि तलाक का मामला न्यायालय में लंबित है और Divorce Decree जारी नहीं हुई है, तो Divorcee श्रेणी का लाभ नहीं मिलेगा।

यदि प्रमाण-पत्र उपलब्ध न हो तो क्या करें?

यदि OBC, MBC या EWS अभ्यर्थी आवेदन की अंतिम तिथि तक प्रमाण-पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाते हैं, तो वे निर्धारित प्रारूप में शपथ-पत्र (Affidavit) प्रस्तुत कर सकते हैं। बाद में जारी प्रमाण-पत्र स्वीकार किया जा सकता है, बशर्ते अभ्यर्थी आवेदन की अंतिम तिथि को संबंधित श्रेणी की पात्रता रखता हो।

Rajasthan High Court Stenographer Exam Pattern 2026

(1) भर्ती परीक्षा तीन भागों में आयोजित की जाएगी—

ग्रुप परीक्षा किसके लिए
Group-A English Shorthand Test अंग्रेजी स्टेनोग्राफर
Group-B Hindi Shorthand Test हिन्दी स्टेनोग्राफर
Group-C Computer Test सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य

महत्वपूर्ण: अभ्यर्थी को जिस भाषा के स्टेनोग्राफर पद के लिए आवेदन किया है, उसी भाषा का Shorthand Test देना होगा। इसके अतिरिक्त Computer Test सभी के लिए अनिवार्य है।

Group-A : English Shorthand Test

यदि अभ्यर्थी Stenographer Grade-III (English) के लिए आवेदन करता है, तो उसे निम्न परीक्षा देनी होगी।

पेपर अवधि गति अंक
Dictation 6 मिनट 80 Words Per Minute 100
Computer Transcription & Typing 50 मिनट निर्धारित समय उसी परीक्षा का भाग

महत्वपूर्ण बिंदु

  • डिक्टेशन अंग्रेजी भाषा में होगा।
  • ट्रांसक्रिप्शन कंप्यूटर पर करना होगा।
  • टाइपिंग के लिए Calibri Font का उपयोग किया जाएगा।

Group-B : Hindi Shorthand Test

यदि अभ्यर्थी Hindi Stenographer के लिए आवेदन करता है, तो परीक्षा निम्न प्रकार होगी।

पेपर अवधि गति अंक
Dictation 6 मिनट 70 Words Per Minute 100
Computer Transcription & Typing 50 मिनट निर्धारित समय उसी परीक्षा का भाग

महत्वपूर्ण बिंदु

  • डिक्टेशन हिन्दी भाषा में होगा।
  • ट्रांसक्रिप्शन कंप्यूटर पर करना होगा।
  • टाइपिंग के लिए Kruti Dev 010 Font का उपयोग किया जाएगा।

Group-C : Computer Test

यह परीक्षा सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य होगी।

पेपर अवधि कुल अंक
Speed Test 10 मिनट 50
Efficiency Test 10 मिनट 50

कुल अंक : 100

Minimum Qualifying Marks (Computer Test)

वर्ग न्यूनतम अंक
SC/ST/PwBD 20
अन्य सभी वर्ग 22.5

महत्वपूर्ण: न्यूनतम अंक प्राप्त किए बिना अभ्यर्थी अगले चरण के लिए पात्र नहीं होगा।

साक्षात्कार (Interview)

साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों को रिक्तियों की संख्या के बराबर, वरीयता क्रम (Merit) के अनुसार बुलाया जाएगा।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • साक्षात्कार के कोई अंक निर्धारित नहीं हैं।
  • साक्षात्कार का उद्देश्य केवल यह सुनिश्चित करना है कि—
    • अभ्यर्थी संबंधित भाषा से भली-भांति परिचित हो।
    • वह अत्यधिक घबराहट के कारण स्वयं द्वारा लिखे गए आशुलिपि नोट्स को पढ़ने में असमर्थ न हो।
  • अभ्यर्थियों का अंतिम चयन राजस्थान जिला न्यायालय लिपिकवर्गीय स्थापना नियम, 1986 के नियम 22 के अंतर्गत आयोजित साक्षात्कार के अधीन होगा।

(2) आशुलिपि परीक्षा आयोजित करने की विधि (Method of Conducting Stenography Test)

1. ट्रायल डिक्टेशन

    • अंतिम आशुलिपि डिक्टेशन से पहले 200–250 शब्दों का एक ट्रायल पैसेज उसी गति से पढ़ाया जाएगा जिस गति से अंतिम पैसेज पढ़ाया जाना है।
    • ट्रायल पैसेज का ट्रांसक्रिप्शन नहीं किया जाएगा तथा इसके अंक नहीं जोड़े जाएंगे।

2. अंतिम डिक्टेशन

    • ट्रायल डिक्टेशन समाप्त होने के 2–3 मिनट बाद उसी परीक्षक द्वारा अंतिम पैसेज पढ़ाया जाएगा।
    • डिक्टेशन की गति समान बनाए रखने के लिए प्रत्येक 80–100 शब्दों के बाद उपयुक्त विराम दिया जा सकता है।

3. पढ़ने का समय

    • अंतिम डिक्टेशन समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों को अपने लिखे हुए नोट्स पढ़ने के लिए 5 मिनट का समय दिया जाएगा।

4. ट्रांसक्रिप्शन

    • अभ्यर्थियों को डिक्टेट किए गए पैसेज का कंप्यूटर पर टाइप (Transcription) करना होगा।

(3) गति एवं दक्षता परीक्षा आयोजित करने की विधि (Method of Conducting Speed & Efficiency Test)

  • भाषा – स्पीड एवं दक्षता परीक्षा की भाषा वही होगी, जो आशुलिपि परीक्षा की भाषा होगी।
  • फॉन्ट – हिन्दी: Kruti Dev 010, अंग्रेजी: Calibri
  • न्यूनतम गति – कंप्यूटर पर न्यूनतम गति 8000 Key Depressions Per Hour (KDPH) होना अनिवार्य है।
  • दक्षता परीक्षा –
    दक्षता परीक्षा Word Processing Software पर आयोजित की जा सकती है, जिसमें निम्न कार्य शामिल होंगे—

    • Text Formatting
    • Paragraph Formatting
    • Page Formatting
    • Table Formatting
    • Letter Formatting

(4) मूल्यांकन की विधि (Method of Evaluation)

1. त्रुटियों का मूल्यांकन – 

  • पूर्ण त्रुटियाँ (Full Mistakes)
    1. किसी शब्द या अंक का छूट जाना (Omission)
    2. गलत शब्द या अंक लिख देना (Substitution)
    3. वर्तनी की गलती (Misspelling)
    4. दो आंशिक त्रुटियाँ = एक पूर्ण त्रुटि
  • आंशिक त्रुटियाँ (Partial Mistakes)
    1. विराम चिह्न (Punctuation) की त्रुटि या छूट जाना
    2. बड़े एवं छोटे अक्षरों (Capital/Small Letters) का गलत प्रयोग
    3. पैराग्राफ की गलत Indentation

2. 5% त्रुटि छूट (Permissible Mistakes) – 

  • अभ्यर्थी को कुल डिक्टेट किए गए शब्दों का 5% तक त्रुटियों की छूट (Margin) दी जाएगी।
  • यदि वास्तविक त्रुटियाँ 5% से अधिक हों, तो 5% से अधिक वाली अतिरिक्त त्रुटियाँ कुल डिक्टेट किए गए शब्दों से घटाकर गति (Speed) की गणना की जाएगी।
  • स्पीड (Speed) की गणना – 

    स्पीड (शब्द प्रति मिनट) =

    (Actual Correct Words + [अनुमेय 5% त्रुटियाँ अथवा वास्तविक त्रुटियाँ, जो भी कम हों]) ÷ डिक्टेशन की अवधि (6 मिनट)

    अर्थात,

    स्पीड = (वास्तविक सही टाइप किए गए शब्द + 5% अनुमेय त्रुटियाँ या वास्तविक त्रुटियाँ, जो भी कम हों) ÷ 6 मिनट

  • आशुलिपि परीक्षा के अंक (Marks) की गणना

    प्राप्तांक =

    (Actual Correct Words × 100) ÷ Total Dictated Words

    अर्थात,

    प्राप्तांक = (वास्तविक सही टाइप किए गए शब्द × 100) ÷ कुल डिक्टेट किए गए शब्द

मेरिट सूची (Merit List) – 

  • अंतिम मेरिट सूची आशुलिपि परीक्षा तथा कंप्यूटर परीक्षा (स्पीड टेस्ट + दक्षता परीक्षा) में प्राप्त कुल समग्र अंकों (Total Aggregate Marks) के आधार पर तैयार की जाएगी।
  • सफल अभ्यर्थियों को मेरिट क्रम एवं रिक्तियों की संख्या के अनुसार साक्षात्कार हेतु बुलाया जाएगा।

यदि दो या अधिक अभ्यर्थियों के कुल समग्र अंक समान हों, तो मेरिट का निर्धारण निम्न क्रम में किया जाएगा—

  • जिस अभ्यर्थी के आशुलिपि परीक्षा में अधिक अंक होंगे, उसे उच्च स्थान दिया जाएगा।
  • यदि आशुलिपि परीक्षा के अंक भी समान हों, तो अधिक आयु (Elder Candidate) वाले अभ्यर्थी को मेरिट में उच्च स्थान दिया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top