RSSB Lab Assistant भर्ती 2026

RSSB Lab Assistant Exam Schedule 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026 के 804 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब परीक्षा का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया गया है। बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, प्रयोगशाला सहायक (भूगोल) और प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) की परीक्षाएं 9 और 10 मई 2026 को आयोजित की जाएंगी। अभ्यर्थी अपने परीक्षा केंद्र हेतु आवंटित जिले की सूचना 02 मई 2026 से अपनी SSO ID के माध्यम से चेक कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा प्रोविजनल ई-प्रवेश पत्र (Admit Card) 05 मई 2026 को आधिकारिक वेबसाइट और SSO पोर्टल पर अपलोड कर दिए जाएंगे, जिन्हें अभ्यर्थी स्वयं ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे क्योंकि बोर्ड द्वारा अलग से प्रवेश पत्र प्रेषित नहीं किए जाएंगे। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में अपनी परीक्षा का समय और शिफ्ट चेक कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आधिकारिक अधिसूचना जारी होने की तिथि: 24 जनवरी 2026
  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तिथि: 27 जनवरी 2026
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 25 फरवरी 2026
  • परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 25 फरवरी 2026
  • आवेदन फॉर्म में संशोधन करने की तिथि: 15 मई से 21 मई 2026 तक
  • परीक्षा तिथि: 09 मई – 10 मई 2026
  • Exam City: 02 मई 2026
  • एडमिट कार्ड: 05 मई 2026
  • प्राथमिक उत्तर कुंजी: 11 जून 2026

आवेदन शुल्क

  • सामान्य वर्ग / क्रीमीलेयर OBC / EWS: ₹600/-
  • SC / ST / नॉन-क्रीमीलेयर OBC / दिव्यांगजन: ₹400/-

Note: OTR शुल्क एक बार जमा करने के बाद दोबारा कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

Rjexamalert.com

RSSB Lab Assistant 2026 Exam Dates & Timing

बोर्ड द्वारा भूगोल और विज्ञान वर्ग के लिए अलग-अलग दिन परीक्षा आयोजित की जाएगी:

परीक्षा का नाम परीक्षा तिथि परीक्षा का समय
प्रयोगशाला सहायक (भूगोल) 09 मई 2026 प्रातः 11.00 बजे से दोपहर 02.00 बजे तक
प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) 10 मई 2026

पेपर-I: सुबह 10.00 से 12.00 बजे

पेपर-II: दोपहर 03.00 से 05.00 बजे

OMR शीट भरने के लिए लागू हुए 5 विकल्पों के नए नियम

इस बार चयन बोर्ड ने परीक्षा प्रणाली में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। अभ्यर्थियों को इन बातों का विशेष ध्यान रखना होगा:

OMR शीट के नए नियम

  • 5वां विकल्प (E): अब हर सवाल में 5 विकल्प होंगे। यदि किसी सवाल का जवाब नहीं देना है, तो ‘E’ विकल्प को भरना अनिवार्य है।

  • नेगेटिव मार्किंग: यदि आपने पांचों में से कोई भी गोला खाली छोड़ा, तो उस प्रश्न के 1/3 अंक काट लिए जाएंगे।

  • अयोग्यता (Disqualification): अगर 10% से ज्यादा सवालों में कोई भी गोला नहीं भरा गया, तो अभ्यर्थी को परीक्षा से बाहर (अयोग्य) कर दिया जाएगा।

  • अतिरिक्त समय: ओएमआर चेक करने के लिए अंत में 10 मिनट का अलग से समय मिलेगा।

एडमिट कार्ड और ड्रेस कोड (Important Instructions)

  • प्रवेश पत्र (Admit Card): बोर्ड जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रोविजनल ई-प्रवेश पत्र जारी करेगा। उम्मीदवारों को डाक द्वारा कोई भी एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा।

  • ID Proof: परीक्षा केंद्र पर जाते समय अपना मूल पहचान पत्र साथ ले जाएं। ध्यान रहे कि आईडी में आपकी फोटो 3 साल से ज्यादा पुरानी नहीं होनी चाहिए। यदि फोटो पुरानी है, तो उसे अपडेट करवा लें।

  • ड्रेस कोड: परीक्षा केंद्र पर बोर्ड द्वारा निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करना अनिवार्य है। बिना ड्रेस कोड की पालना के प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

राजस्थान प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026: पदों का विवरण

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा कुल 804 पदों पर प्रयोगशाला सहायक भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उक्त पदों को गैर-अनुसूचित क्षेत्र (Non-TSP) एवं अनुसूचित क्षेत्र (TSP) के अंतर्गत विभाजित किया गया है, जिसका विवरण निम्नानुसार है:

क्र. सं. विभाग का नाम भर्ती सेवा नियम/उपविधियाँ जिनके तहत पदों की भर्ती की जानी है पद का नाम गैर अनुसूचित क्षेत्र अनुसूचित क्षेत्र कुल पद
1. माध्यमिक शिक्षा विभाग राजस्थान शिक्षा (राज्य एवं अधीनस्थ) सेवा नियम – 2021 यथा संशोधन प्रयोगशाला सहायक ग्रेड-III 418 82 500
2. कृषि विभाग राजस्थान कृषि अधीनस्थ सेवा नियम-1978 एवं यथा संशोधन प्रयोगशाला सहायक 32 32
3. संस्कृत शिक्षा विभाग राजस्थान संस्कृत शिक्षा राज्य एवं अधीनस्थ सेवा (विद्यालय शाखा) नियम- 2015 यथा संशोधन प्रयोगशाला सहायक 16 01 17
4. राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला राजस्थान फोरेंसिक विज्ञान अधीनस्थ सेवा नियम, 1980 यथा संशोधन प्रयोगशाला सहायक (फोटो के अलावा) 31 31
प्रयोगशाला सहायक (फोटो) 02 02
कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक 68 68
5. जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग राजस्थान अभियांत्रिकी अधीनस्थ सेवा (जन स्वास्थ्य शाखा) नियम, 1967 यथा संशोधन कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक 13 05 18
6. आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा विभाग राजस्थान अधीनस्थ सेवा (भर्ती और सेवा की अन्य शर्तें) नियम 2001 प्रयोगशाला सहायक (भूगोल) 117 19 136
योग 697 107 804

पात्रता एवं शैक्षणिक योग्यता:–

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार विभिन्न विभागों हेतु अनिवार्य शैक्षणिक योग्यताएँ निम्नलिखित हैं:

विभाग का नाम अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता
माध्यमिक शिक्षा विभाग सीनियर सेकेंडरी (12वीं) में निम्नलिखित में से कम से कम 3 विषय होने चाहिए: सूक्ष्मजीव-विज्ञान (Microbiology), जैव-प्रौद्योगिकी (Biotechnology), जैव-रसायन विज्ञान (Biochemistry), भौतिक विज्ञान (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry), जीव विज्ञान (Biology) या गणित। साथ ही देवनागरी लिपि (हिन्दी) और राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान अनिवार्य है।
कृषि विभाग किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से विज्ञान (Science) विषय के साथ सीनियर सेकेंडरी (12वीं) या हायर सेकेंडरी उत्तीर्ण।
संस्कृत शिक्षा विभाग सीनियर सेकेंडरी या हायर सेकेंडरी (या वरिष्ठ उपाध्याय) विज्ञान (Science) वैकल्पिक विषय के साथ।
गृह विभाग (राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला)

(A) 12वीं विज्ञान विषय के साथ कम से कम द्वितीय श्रेणी (2nd Division) में उत्तीर्ण।

 

एवं

 

(B) कंप्यूटर साइंस/एप्लीकेशन में सर्टिफिकेट/डिप्लोमा/डिग्री या NIELIT का ‘O’ लेवल सर्टिफिकेट या RSCIT कोर्स।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से विज्ञान संकाय में रसायन विज्ञान (Chemistry) के साथ 12वीं या उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण।
कॉलेज शिक्षा विभाग किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से सीनियर सेकेंडरी (12वीं) भूगोल (Geography) विषय के साथ उत्तीर्ण।

आयु सीमा (Age Limit)

राजस्थान प्रयोगशाला सहायक और कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु सीमा निम्नानुसार निर्धारित की गई है:

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष

  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष

अभ्यर्थी की आयु की गणना दिनांक 01 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी।

चयन प्रक्रिया

चरण 1: लिखित परीक्षा – ऑब्जेक्टिव (MCQ)

  • पेपर 1
  • पेपर 2

चरण 2: दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification – DV)
चरण 3: अंतिम वरीयता सूची (Final Merit List)
चरण 4: चिकित्सा परीक्षण (Medical Examination)

राजस्थान RSSB Lab Assistant भर्ती 2026: Admit Card कैसे डाउनलोड करें?

अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन कर अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं:

Get Admit Card For LAB. ASSISTANT/JUNIOR LAB. ASSISTANT AND LAB ASSISTANT(GEOGRAPHY) COMBINED DIRECT RECRUITMENT-2026
Get Admit Card For LAB. ASSISTANT/JUNIOR LAB. ASSISTANT AND LAB ASSISTANT(GEOGRAPHY) COMBINED DIRECT RECRUITMENT-2026
  1. सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर ‘Get Admit Card’ विकल्प पर क्लिक करें।

  3. इसके बाद संबंधित भर्ती (Lab Assistant Recruitment) के सामने दिए गए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।

  4. अपना Application Number और Date of Birth (DOB) दर्ज करें।

  5. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।

महत्वपूर्ण निर्देश: बोर्ड के आदेशानुसार, परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षार्थियों को अपनी प्रश्न-पत्र बुकलेट और ओएमआर (OMR) शीट की कार्बन प्रति अपने साथ ले जाने की अनुमति होगी।

RSSB Lab Assistant Recruitment 2026: Online Application Correction Window Open

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने प्रयोगशाला सहायक एवं कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन में संशोधन करने हेतु महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। यदि आपके आवेदन फॉर्म में कोई त्रुटि रह गई है, तो आप नीचे दी गई समय सीमा के भीतर सुधार कर सकते हैं:

  • संशोधन की तिथि: 15 मई 2026 से 21 मई 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक)

  • संशोधन शुल्क: ₹300/- (ऑनलाइन देय)

  • संपादन योग्य विवरण: अभ्यर्थी अपने आवेदन में केवल अपनी श्रेणी, उप-श्रेणी, लिंग और वैवाहिक स्थिति में ही सुधार कर पाएंगे।

नोट: निर्धारित समय सीमा के बाद बोर्ड द्वारा किसी भी स्थिति में संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके अतिरिक्त अन्य किसी भी सूचना में परिवर्तन करने की अनुमति नहीं है।

राजस्थान Lab Assistant भर्ती 2026: महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Links)

विवरण (Description) सीधा लिंक (Direct Link)
Primary Answer Keys
यहाँ देखें
ऑनलाइन फॉर्म में सुधार
अधिसूचना PDF || सुधार करें।
Admit Card  यहाँ देखें
Exam City यहाँ देखें
Exam Schedule
यहाँ देखें
आधिकारिक अधिसूचना (Notification PDF) यहाँ क्लिक करें (Download PDF)
आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) rssb.rajasthan.gov.in
नया पंजीकरण (New Registration – OTR) यहाँ रजिस्टर करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top