RSSB Lab Assistant 2026 Master Question Paper (Paper-01) PA22 राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा आयोजित Lab Assistant भर्ती परीक्षा का महत्वपूर्ण Previous Year Question Paper है। इस प्रश्न पत्र में कुल 100 प्रश्न पूछे गए थे, जो कुल 200 अंकों के थे। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का था तथा परीक्षा को हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 2 घंटे (120 मिनट) का समय दिया गया था। यह प्रश्न पत्र मुख्य रूप से राजस्थान सामान्य ज्ञान, भारतीय इतिहास, भारतीय भूगोल, मनोविज्ञान, समसामयिक घटनाओं तथा सरकारी योजनाओं पर आधारित था।
Paper Overview
• कुल प्रश्न : 100
• कुल अंक : 200
• समय : 2 घंटे (120 मिनट)
• प्रश्न प्रकार : बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ)
• प्रति प्रश्न अंक : 2 अंक
❖ विषयवार प्रश्नों का वितरण (Chapter Wise Question Distribution)
➻ राजस्थान इतिहास एवं संस्कृति
- प्रश्न संख्या: 1, 2, 3, 4, 46, 47, 48, 49, 50, 51, 52, 53, 54, 55, 56, 57, 58, 96, 97, 98, 99, 100
प्रश्न 1. निम्नलिखित में से किसे अबुल फजल द्वारा सशस्त्र दुर्ग (बख्तरबंद दुर्ग) कहा गया था?
(A) चित्तौड़गढ़ दुर्ग
(B) सिवाणा दुर्ग
(C) रणथम्भौर दुर्ग
(D) तारागढ़ दुर्ग
(E) अनुत्तरित प्रश्न
उत्तर: (C) रणथम्भौर दुर्ग
प्रश्न 2. निम्नलिखित में से किसने दिल्ली प्रस्थान कर रहे महाराणा फतेह सिंह के समक्ष “चेतावनी रा चूंगटियां” रचना प्रस्तुत की थी?
(A) सज्जन कीर्ति सुधाकर
(B) बंकिम चन्द्र चटर्जी
(C) केसरी सिंह बारहठ
(D) स्वामी विवेकानंद
(E) अनुत्तरित प्रश्न
उत्तर: (C) केसरी सिंह बारहठ
प्रश्न 3. राजस्थान में 1857 की क्रांति के दौरान कोटा राज्य का ब्रिटिश पॉलीटिकल एजेंट कौन था?
(A) मैक मेसन
(B) मॉरिसन
(C) शॉवर्स ओरे
(D) मेजर बर्टन
(E) अनुत्तरित प्रश्न
उत्तर: (D) मेजर बर्टन
प्रश्न 4. गुहिल राजवंश में से किसने चण्डीशतक, गीत गोविन्द और संगीत रत्नाकर पर टीकाएं लिखी थी?
(A) महाराणा मोकल
(B) महाराणा कुम्भा
(C) राणा सांगा
(D) राणा हम्मीर
(E) अनुत्तरित प्रश्न
उत्तर: (B) महाराणा कुम्भा
प्रश्न 46. निम्नलिखित कृषक आंदोलनों को उनके घटित होने के कालक्रम के अनुसार व्यवस्थित करें:
a. बिजौलिया कृषक आंदोलन चरण-1
b. मेव कृषक आंदोलन
c. भरतपुर कृषक आंदोलन
d. अलवर कृषक आंदोलन
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a, d, c, b
(B) a, b, d, c
(C) b, a, c, d
(D) c, d, a, b
(E) अनुत्तरित प्रश्न
उत्तर: (A) a, d, c, b
प्रश्न 47. निम्नलिखित में से कौनसे कथन नसीराबाद क्रांति के संबंध में सत्य हैं?
a. भारतीय सिपाहियों को नियंत्रित करने के लिए यूरोपीय सेना और बाहर से कुछ तोपें मंगवाई गई थी।
b. 15 वीं बंगाल नेटिव इंफैन्ट्री की टुकड़ी को संदेह के कारण नसीराबाद भेजा गया था।
c. चर्च और अधिकारियों के बंगले में आग लगा दी गई थी।
d. 28 मई, 1857 को बंगाल नेटिव इंफैन्ट्री के सैनिकों ने तोपखाने पर नियंत्रण कर लिया।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) b, c और d
(B) a, b और c
(C) a, d और b
(D) a, b, c और d
(E) अनुत्तरित प्रश्न
उत्तर: (D) a, b, c और d
प्रश्न 48. “अग्नि नृत्य” के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौनसे कथन सत्य हैं?
a. राग और फाग के साथ अग्नि का मिश्रण इस नृत्य की दुर्लभ और अनूठी विशेषता है।
b. महिला और पुरुष, दोनों इस नृत्य में भाग लेते हैं।
c. इस नृत्य की उत्पत्ति बीकानेर के कतरियासर गांव में हुई थी।
d. अंगारों का ढेर “धूणा” कहलाता है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a, b और c
(B) b, c और d
(C) a, c और d
(D) a, b, c और d
(E) अनुत्तरित प्रश्न
उत्तर: (C) a, c और d
प्रश्न 49. तारागढ़ (अजमेर) दुर्ग के संबंध में निम्नलिखित में से कौनसे कथन सत्य हैं?
a. इसे गढ़ बीठली और अजयमेरू भी कहा जाता है।
b. कर्नल टोड के अनुसार, यह दुर्ग चौहान शासक पृथ्वीराज-III द्वारा निर्मित किया गया था।
c. शाहजहां के शासनकाल के दौरान इस दुर्ग का संरक्षक विट्ठलदास गौड़ था।
d. दुर्ग की प्राचीर में 14 बड़े निगरानी टावर लगे हुए हैं।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a, c और d
(B) a, b और c
(C) b, c और d
(D) a, b और d
(E) अनुत्तरित प्रश्न
उत्तर: (A) a, c और d
प्रश्न 50. राजस्थान की कालीबंगा सभ्यता के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौनसे कथन सत्य हैं?
a. सर्वप्रथम 1952 में अमलानंद घोष ने इस स्थल के बारे में जानकारी दी थी।
b. यहां जुता हुआ खेत भी मिला है।
c. यहां छह छेदों के साथ बालक की खोपड़ी भी मिली है।
d. यहां पाये गये मृद्भांड और खपरा हल्के, पतले हैं तथा सुनिर्मित नहीं हैं।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) b, c और d
(B) c और b
(C) a, b और c
(D) a, b, c और d
(E) अनुत्तरित प्रश्न
उत्तर: (C) a, b और c
प्रश्न 51. चांद बावड़ी – आभानेरी के संबंध में निम्नलिखित में से कौनसे कथन सत्य हैं?
a. यह राजा चन्द्र द्वारा स्थापित की गई थी।
b. इसका वास्तविक नाम शोभा नगरी है।
c. पर्यटन विभाग द्वारा प्रति वर्ष मार्च-अप्रैल महीने में यहां आभानेरी महोत्सव आयोजित किया जाता है।
d. महोत्सव 2 दिनों तक आयोजित किया जाता है तथा राजस्थानी व्यंजन प्रस्तुत किए जाते हैं एवं नृत्य किये जाते हैं।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a और b
(B) a और c
(C) a, b और d
(D) a और d
(E) अनुत्तरित प्रश्न
उत्तर: (B) a और c
प्रश्न 52. सूची I को सूची II से सुमेलित करें :
|
सूची I (आभूषण) a. कंडोरा/कन्दोरा |
सूची II (पहनने का स्थान) I. हाथ |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a-II, b-I, c-III, d-IV
(B) a-III, b-I, c-II, d-IV
(C) a-I, b-IV, c-III, d-II
(D) a-II, b-III, c-I, d-IV
(E) अनुत्तरित प्रश्न
उत्तर: (B) a-III, b-I, c-II, d-IV
प्रश्न 53. सूची I को सूची II से सुमेलित करें :
|
सूची I (त्योहार) a. तीज |
सूची II (माह) I. फाल्गुन |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a-III, b-I, c-II, d-IV
(B) a-IV, b-II, c-I, d-III
(C) a-II, b-I, c-IV, d-III
(D) a-IV, b-I, c-II, d-III
(E) अनुत्तरित प्रश्न
उत्तर: (D) a-IV, b-I, c-II, d-III
प्रश्न 54. सूची I को सूची II से सुमेलित करें :
|
सूची I (दुर्ग) a. जैसलमेर दुर्ग |
सूची II (प्रकार) I. वन दुर्ग |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a-II, b-I, c-IV, d-III
(B) a-II, b-III, c-IV, d-I
(C) a-III, b-II, c-I, d-IV
(D) a-IV, b-I, c-II, d-III
(E) अनुत्तरित प्रश्न
उत्तर: (B) a-II, b-III, c-IV, d-I
प्रश्न 55. सूची I को सूची II से सुमेलित करें :
|
सूची I (जन आंदोलन) a. हाड़ौती प्रजामंडल |
सूची II (व्यक्तित्व) I. माणिक्य लाल वर्मा |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a-IV, b-III, c-II, d-I
(B) a-III, b-I, c-II, d-IV
(C) a-III, b-II, c-I, d-IV
(D) a-I, b-II, c-III, d-IV
(E) अनुत्तरित प्रश्न
उत्तर: (B) a-III, b-I, c-II, d-IV
प्रश्न 56. सूची I को सूची II से सुमेलित करें :
|
सूची I (मेला) a. खाटूश्यामजी मेला |
सूची II (स्थान) I. अलवर ज़िला |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a-III, b-I, c-II, d-IV
(B) a-III, b-II, c-I, d-IV
(C) a-II, b-III, c-IV, d-I
(D) a-I, b-IV, c-II, d-III
(E) अनुत्तरित प्रश्न
उत्तर: (A) a-III, b-I, c-II, d-IV
प्रश्न 57. निम्नलिखित में से किसने कहा था कि राजपूत शक अथवा सीथियन के वंशज हैं?
(A) डॉ. बी. आर. भंडारकर
(B) जेम्स टॉड
(C) गौरीशंकर हीराचंद ओझा
(D) चन्द्र बरदाई
(E) अनुत्तरित प्रश्न
उत्तर: (B) जेम्स टॉड
प्रश्न 58. निम्नलिखित में से किसे मेवाड़ क्षेत्र में चार-भुजाओं वाला लोक देवता माना जाता है?
(A) हड़बूजी
(B) मल्लीनाथजी
(C) रामदेवजी
(D) कल्लाजी
(E) अनुत्तरित प्रश्न
उत्तर: (D) कल्लाजी
प्रश्न 96. महाराणा प्रताप के जीवन से संबंधित निम्नलिखित घटनाओं को कालक्रमानुसार व्यवस्थित करें:
a. हल्दीघाटी का युद्ध
b. मेवाड़ का शासक बनना
c. अपनी सैन्य तैयारियों को मुगलों की दृष्टि/नजर से बचने के लिए अपनी रिहाइश को गोगुन्दा से कुंभलगढ़ हस्तांतरित करना
d. दिवेर की विजय
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) b, c, d, a
(B) b, d, c, a
(C) b, c, a, d
(D) d, b, c, a
(E) अनुत्तरित प्रश्न
उत्तर: (C) b, c, a, d
प्रश्न 97. जयपुर प्रजा मंडल के 1944 के अधिवेशन का अध्यक्ष किसे चुना गया?
(A) अंजना देवी चौधरी
(B) जानकी देवी बजाज
(C) रमा देवी
(D) किशोरी देवी
(E) अनुत्तरित प्रश्न
उत्तर: (B) जानकी देवी बजाज
प्रश्न 98. सूची I को सूची II से सुमेलित करें :
| सूची I (पर्यटन स्थल)
a. चित्रा महल |
सूची II (स्थान)
I. कोटा |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a-II, b-IV, c-I, d-III
(B) a-II, b-I, c-IV, d-III
(C) a-III, b-II, c-IV, d-I
(D) a-I, b-IV, c-II, d-III
(E) अनुत्तरित प्रश्न
उत्तर: (A) a-II, b-IV, c-I, d-III
प्रश्न 99. राजस्थान के निम्नलिखित महत्वपूर्ण व्यक्तित्वों को उनके जन्म वर्ष के अनुसार कालक्रम में व्यवस्थित करें:
a. गौरी शंकर हीराचंद ओझा
b. बावजी चतुरसिंह
c. दयालदास
d. कविराज श्यामल दास
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) c, b, a, d
(B) b, c, d, a
(C) c, d, a, b
(D) d, b, c, a
(E) अनुत्तरित प्रश्न
उत्तर: (C) c, d, a, b
प्रश्न 100. राजस्थान के एकीकरण के संदर्भ में निम्नलिखित घटनाओं को कालक्रमानुसार व्यवस्थित करें:
a. मत्स्य संघ का निर्माण
b. संयुक्त राज्य राजस्थान का निर्माण
c. राजस्थान संघ का निर्माण
d. वृहत राजस्थान का निर्माण
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) d, b, c, a
(B) a, c, b, d
(C) d, a, c, b
(D) a, d, c, b
(E) अनुत्तरित प्रश्न
उत्तर: (B) a, c, b, d